फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaaved Jaaferi: कभी 'जग्गू' तो कभी 'मानव', जावेद जाफरी ने इन किरदारों से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह

Wed, 04 Dec 2024 08:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Dec 2024 08:30 AM IST
सार

जावेद जाफरी ने अपनी अदाकारी और शानदार कॉमिक टाइमिंग से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक खास स्थान हासिल किया है। उनके निभाए गए किरदार ने लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
Jaaved Jaaferi Birthday Five iconic roles of Bollywood actor
जावेद जाफरी - फोटो : अमर उजाला

जावेद जाफरी का नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शुमार किया जाता है, जिनकी अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। चाहे वह फिल्म हो या टेलीविजन, जावेद जाफरी ने अपने अद्भुत अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनकी फिल्मों के यादगार किरदारों ने उन्हें हर वर्ग के दर्शकों में लोकप्रिय बना दिया है। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं जावेद जाफरी के कुछ ऐसे किरदारों के बारे में, जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई।

Jaaved Jaaferi Birthday Five iconic roles of Bollywood actor
जजंतरम ममंतरम - फोटो : यूट्यूब
जजंतरम ममंतरम - आदित्य पंडित

जावेद जाफरी का किरदार 'जजंतरम ममंतरम' में आदित्य पंडित के रूप में खासा लोकप्रिय हुआ। इस फिल्म में जावेद ने मजेदार किरदार निभाया था, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आया। मस्ती-मजाक से भरा उनका यह किरदार दर्शकों के दिलों में आज भी बसा हुआ है।

Jaaved Jaaferi Birthday Five iconic roles of Bollywood actor
सलाम नमस्ते - फोटो : यूट्यूब
सलाम नमस्ते - जग्गू

फिल्म 'सलाम नमस्ते' में जावेद जाफरी ने जग्गू का किरदार निभाया था। उन्होंने ने इस किरदार को अपने स्वाभाविक कॉमिक से बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया, जिससे यह किरदार दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ। फिल्म में सैफ अली खान के साथ उनकी जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaaved Jaaferi Birthday Five iconic roles of Bollywood actor
धमाल - फोटो : यूट्यूब
धमाल - मानव श्रीवास्तव

जावेद जाफरी ने फिल्म 'धमाल' में मानव श्रीवास्तव का किरदार निभाया था, जो एक सटीक कॉमिक टाइमिंग और मजेदार संवादों के साथ दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहा। जावेद का यह किरदार हास्य से भरपूर था। उनका किरदार अब भी भारतीय फिल्म प्रेमियों के बीच याद काफी ज्यादा लोकप्रिय है।

विज्ञापन
Jaaved Jaaferi Birthday Five iconic roles of Bollywood actor
सिंह इज किंग - फोटो : यूट्यूब
सिंह इज किंग - मीका सिंह

फिल्म 'सिंह इज किंग' में जावेद जाफरी ने मीका सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने इस किरदार में अपनी शानदार अदाकारी से जान भर दी थी।  फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। वहीं, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed