{"_id":"674f77b3217ea5c09d0eca37","slug":"singham-again-vs-bhool-bhulaiyaa-3-kartik-aaryan-ajay-devgn-films-box-office-collection-day-33-total-earnings-2024-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 की कमाई में उछाल, कार्तिक या अजय किसने मारी बाजी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 की कमाई में उछाल, कार्तिक या अजय किसने मारी बाजी?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 04 Dec 2024 02:57 AM IST
सार
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 1 दिसंबर को रिलीज हुई 'सिंघम अगेन' और ' भूल भुलैया 3' के 33वें दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 1 दिसंबर को रिलीज हुई 'सिंघम अगेन' और ' भूल भुलैया 3' अब तक सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' को रिलीज हुए आज 33 दिन पूरे हो गए हैं और अब ऐसा लगा रहा है कि दोनों फिल्में कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। कमाई के मामले में कभी कार्तिक और कभी अजय आगे निकलते हैं। चलिए जानते हैं कि आज कार्तिक या अजय में से किसकी फिल्म ने बाजी मारी है।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
'भूल भुलैया 3' का ऐसा रहा प्रदर्शन
कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब गुजरते समय के साथ इसकी कमाई की हालत खस्ता होती जा रही है। अब लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि आज फिल्म की कमाई में मामूली उछाल देखने को मिला, लेकिन आज मंगलवार को भी फिल्म की कमाई लाखों रुपये में ही सिमट गई। खास बात यह है कि फिल्म पहले ही अपना बजट निकाल चुकी है और अब 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की कोशिश कर रही है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
'भूल भुलैया 3' की कुल कमाई
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'भूल भुलैया 3' की कमाई के बारे में बात करें तो बीते दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 70 लाख रुपये की कमाई की थी, वहीं आज फिल्म में उछाल आया। फिल्म ने 33वें दिन उछाल के साथ 73 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 259.10 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए अभी लंबी पारी खेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
'सिंघम अगेन' की कमाई
अब बात करते हैं 'सिंघम अगेन' की। रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म 'भूल भुलैया 3' से कमाई के मामले में पिछड़ चुकी है। यह फिल्म फ्लॉप होने के रास्ते पर चल पड़ी है। करीब 350 रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक महीने में भी अपना बजट नहीं निकाला है। बीते दिन फिल्म कार्तिक की 'भूल भुलैया 3' से आगे निकल गई थी, लेकिन आज फिर कार्तिक ने अजय की फिल्म को मात दे दी।
विज्ञापन
5 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'सिंघम अगेन' ने बटोरे इतने लाख रुपये
'सिंघम अगेन' की कमाई में भी आज उछाल दर्ज किया गया, लेकिन इसकी कमाई भी आज लाखों रुपये में ही सिमट गई। यहां, तक कि फिल्म आज 50 लाख रुपये की आंकड़ें को भी नहीं छू पाई। बीते दिन 'सिंघम अगेन' ने 40 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज मंगलवार को यानी 33वें दिन 'सिंघम अगेन' ने 43 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 247.40 करोड़ रुपये हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।