{"_id":"674efdda705358f7f0005a59","slug":"tamannaah-bhatia-say-rajkummar-rao-starrer-film-stree-2-song-aaj-ki-raat-help-embrace-her-body-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamannaah Bhatia: 'स्त्री 2' के गाने ‘आज की रात’ ने बदला तमन्ना का नजरिया, खुद को लेकर ही बदल गई सोच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tamannaah Bhatia: 'स्त्री 2' के गाने ‘आज की रात’ ने बदला तमन्ना का नजरिया, खुद को लेकर ही बदल गई सोच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 03 Dec 2024 06:19 PM IST
सार
इस साल रिलीज हुई हिट फिल्म ‘स्त्री 2’ में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने एक आइटम सॉन्ग 'आज की रात' किया था। हाल ही में तमन्ना ने बताया कि इसी गाने की वजह से उनका अपने लिए भी नजरिया बदल गया।
तमन्ना भाटिया ने हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर हीरोइन काफी काम किया है। साथ ही वह डांस नंबर भी फिल्मों में करने लगी हैं। इसी साल फिल्म ‘स्त्री 2’ में उन्होंने एक आइटम सॉन्ग 'आज की रात' किया था, इस गाने में उनके डांस मूव्स को काफी पसंद किया गया। यह गाना भी फिल्म की सफलता का एक अहम कारण रहा। इसी गाने के बारे में हाल ही में तमन्ना ने बताया फिर से बात की। उन्होंने बताया कि 'आज की रात' गाने ने उनका अपने लिए ही नजरिया बदल दिया था।
2 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खुद को पूरी तरह से स्वीकार किया
हाल ही में तमन्ना ने बताया कि जब वह छोटी थी तो उन्हें लगता था कि पतला होना ही फिट होना होता है। ऐसे में वह अपनी बॉडी को, फिगर को लेकर हमेशा कॉन्शस रही। लेकिन जब तमन्ना ने फिल्म स्त्री 2 का गाना ‘आज की रात’ किया तो उन्होंने खुद को फिगर, बॉडी को स्वीकार करने में मदद मिली। वह खुद की बॉडी को लेकर कॉन्शस नहीं हुई और अपने लिए काफी अच्छा महसूस करने लगी। इस तरह से ‘आज की रात’ ने उनका अपने लिए ही नजरिया बदला। यह गाना उनकी जिंदगी को बदलने वाला साबित हुआ।
3 of 5
तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री
- फोटो : ANI
जब एक फैन ने ही मोटी कह दिया
तमन्ना ने अपने आप को पूरी तरह से अब स्वीकार कर लिया है, वह अपनी फिगर को लेकर अब परेशान नहीं होती हैं। लेकिन एक फैन एक बार उन्हें मोटी कह दिया था। इस बारे में भी तमन्ना बताती हैं। वह कहती हैं, ‘एक पार्टी में एक महिला मेरे पास आई, उन्होंने मुझे कहा कि आप इतनी मोटी थी, फिर भी आपने कितना अच्छा डांस किया। इस वजह से मोटी महिलाओं को खुद को एक्सेप्ट करने में मदद मिली है।’ पहले तो तमन्ना को उस महिला की बात बुरी लगी। लेकिन बाद में समझ आया कि कैसे उनकी वजह से कई ओवरवेट महिलाओं की जिंदगी में बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंकदर का मुकद्दर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ netflix_in
फिल्म सिकंदर का मुकद्दर में अभिनय करके खुश
इन दिनों तमन्ना भाटिया अपनी एक फिल्म सिकंदर का मुकद्दर को लेकर चर्चा में हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें उनके साथ जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। हाल ही में यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी करने का मन बना रही हैं
तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। हो सकता है कि अगले साल दोनों शादी कर लें। लेकिन अभी इस बात की पुष्टि तमन्ना या विजय वर्मा की तरफ से नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।