{"_id":"674eef914b58d75be70e1320","slug":"shilpa-shetty-husband-raj-kundra-ed-raid-case-both-share-social-media-post-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shilpa Shetty: मुश्किल समय में शिल्पा शेट्टी को याद आए साईं राम, राज कुंद्रा ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shilpa Shetty: मुश्किल समय में शिल्पा शेट्टी को याद आए साईं राम, राज कुंद्रा ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 03 Dec 2024 05:19 PM IST
सार
पिछले कुछ दिनों से शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों काफी परेशान हैं। इसी परेशानी को दोनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ईडी रेड की वजह से चर्चा में रहे। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में उन पर यह रेड की गई। साल 2021 में भी उनके खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। ईडी ने सोमवार को भी राज कुंद्रा के नाम नया समन जारी किया था। दरअसल, राज कुंद्रा को सोमवार को ईडी के सामने पेश होना था लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए नई तारीख की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक राज कुंद्रा को 4 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है। ऐसे में राज काफी परेशान हैं और कुछ देर पहले ही उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी की हैं, वहीं शिल्पा भी साईं राम को याद करती हुई नजर आ रही हैं।
2 of 5
शिल्पा शेट्टी की इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@theshilpashetty
शिल्पा ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी
कुछ देर पहले ही शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट की। जिसमें साईं जी की तस्वीर लगी है और उस पर 11:11 लिखा है, साथ ही आभार शब्द भी लिखा है। 11:11 दिन का वह समय होता है, जब माना जाता है कि आप कोई भी प्रार्थना करो, ईश्वर या यूनिवर्स उसे पूरी कर देता है। शिल्पा की इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ईश्वर से अपने जीवन में आ रही मुश्किलों को दूर करने की प्रार्थना कर रही हैं। वह चाहती हैं कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाए।
3 of 5
राजकुंद्रा की इंस्टाग्राम पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम-@onlyrajkundra
राज कुंद्रा ने भी की क्रिप्टिक पोस्ट
राज कुंद्रा को कल ईडी के सामने पेश होना है, इस वजह से वह भी परेशानी ही होंगे। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में ऐसी क्रिप्टिक पोस्ट की है, जिसमें वह खुद का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। राज ने जो पोस्ट शेयर की है, जिसका सार यही है कि हमेशा लोगों के दिमाग में बनो रहो। इतने अच्छे बनो कि वे तुमसे नफरत कर सकें। खुद इतना चमक उठो कि आपकी रोशनी सारी दुनिया में फैल जाए। इस तरह की बातों को उन्हें काफी विस्तार से पोस्ट में साझा किया हुआ है। क्या इस पोस्ट के जरिए राज लोगों को कोई संदेश देना चाहते हैं? या फिर वह इस समय खुद का ही हौंसला बढ़ा रहे हैं।
शिल्पा को लेकर भी दी सफाई
राज कुंद्रा ने ईडी रेड के इस पूरे मामले में सहयोग करने की बात पहले कही थी, साथ ही शिल्पा शेट्टी का नाम इस केस में ना जोड़ने की बात भी कही। उन्होंने कहा था कि इस केस से उनकी पत्नी का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा
पहली बार नहीं है कि राज कुंद्रा किसी विवाद में फंसे हों। पहले भी उनका नाम तमाम तरह के विवादों में आया है। यहां तक कि उनकी पूर्व पत्नी ने भी कहा था कि शिल्पा के कारण राज ने उनसे तलाक लिया। बाद में इस बात को राज कुंद्रा ने गलत बताया और शिल्पा का साथ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।