फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलीशान जिंदगी छोड़कर जैकी श्रॉफ के साथ चॉल में रहने चली गई थीं आयशा, अब जीती हैं लग्जरी लाइफ

Sat, 01 Feb 2020 01:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 01 Feb 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff and Ayesha Shroff Love Story and Marriage
Jackie Shroff and Ayesha Shroff - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ एक फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी, 1957 को महाराष्ट्र में हुआ था। 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके जैकी श्रॉफ का बचपन काफी मुश्किलों में बीता था। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब जैकी ने लगातार हिट फिल्में दीं। फिल्मों में आने से पहले जैकी ने एक मॉडल के रूप में भी काम किया था। जैकी की फिल्मों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन आज आपको बताते हैं इस एक्टर की लव लाइफ के बारे में।

Jackie Shroff and Ayesha Shroff Love Story and Marriage
Jackie Shroff

जैकी ने जब पहली बार आयशा (अब पत्नी) को देखा था तह वह 13 साल की थीं और स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी थीं। जैकी बिना डरे आयशा के पास गए और अपने बारे में बताया। जैकी तो पहली नजर में ही आयशा के दीवाने हो गए थे। अगली बार दोनों की मुताकात रिकॉर्ड शॉप पर हुई।

Jackie Shroff and Ayesha Shroff Love Story and Marriage
Jackie Shroff and Ayesha Shroff - फोटो : social media

आयशा कुछ रिकॉर्ड खरीदना चाहती थी, और जब जैकी ने उनकी मदद करने के लिए कहा तो आयशा को एहसास हुआ कि यह लड़का कितना अच्छा है। आयशा ने तब ही सोच लिया था कि वह इस शख्स से शादी करेंगी और ठीक ऐसा ही हुआ। शुरुआती दिनों में जब दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया तो जैकी चॉल में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff and Ayesha Shroff Love Story and Marriage
Jackie Shroff

वहीं दूसरी ओर आयशा बड़े घर की थीं और उनकी लाइफस्टाइल जैकी से काफी अलग थी। दोनों के बीच में कभी पैसे को अहमियत नहीं आई। जैकी के साथ आयशा सड़कों पर घूमा करती थीं। उनके साथ बस में सफर करती थीं। दूसरी सबसे बड़ी चीज ये थी कि जैकी पहले से ही किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे। 

विज्ञापन
Jackie Shroff and Ayesha Shroff Love Story and Marriage
jackie shroff

जैकी की गर्लफ्रेंड अमेरिका में रहती थी और जल्द ही भारत लौटकर उनसे शादी करने वाली थी। काफी सोच विचार करने के बाद जैकी ने अपनी गर्लफ्रेंड को सब सच बता दिया। जैकी ने आयशा को भी उस लड़की के बारे में बताया। लेकिन आयशा तब तक जैकी के प्यार में गिरफ्त हो चुकी थीं। आयशा के कहने पर ही जैकी ने उस लड़की को खत लिखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed