{"_id":"6017c9078ebc3e32c276e42a","slug":"jackie-shroff-and-ayesha-shroff-love-story-will-melt-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से, एक्टर से शादी के बाद आलीशान जिंदगी छोड़कर चॉल में रहने चली गई थीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिलिए जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से, एक्टर से शादी के बाद आलीशान जिंदगी छोड़कर चॉल में रहने चली गई थीं
एक जमाने में स्टार रहे जैकी श्रॉफ का आज जन्मदिन है। जैकी का जन्म 1 फरवरी, 1957 को मुंबई में हुआ था। एक बार जैकी श्रॉफ सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्होंने एक 13 साल की लड़की को देखा। देखते ही जैकी को उससे प्यार हो गया। ये लड़की कोई और नहीं, आयशा थीं जो कि आज जैकी की पत्नी हैं।
2 of 5
Jackie Shroff and Ayesha Shroff
- फोटो : Twitter
जैकी ने जब पहली बार आयशा को देखा था तह वह 13 साल की थीं और स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी थीं। जैकी बिना डरे आयशा के पास गए और अपने बारे में बताया। जैकी तो पहली नजर में ही आयशा के दीवाने हो गए थे। आयशा कुछ रिकॉर्ड खरीदना चाहती थी, और जब जैकी ने उनकी मदद करने के लिए कहा तो आयशा को एहसास हुआ कि यह लड़का कितना अच्छा है।
3 of 5
Jackie Shroff
- फोटो : Instagram
आयशा ने तब ही सोच लिया था कि वह इस शख्स से शादी करेंगी और ठीक ऐसा ही हुआ। शुरुआती दिनों में जब दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया तो जैकी चॉल में रहते थे। वहीं दूसरी ओर आयशा बड़े घर की थीं और उनकी लाइफस्टाइल जैकी से काफी अलग थी। दोनों के बीच में कभी पैसे को अहमियत नहीं आई। जैकी के साथ आयशा सड़कों पर घूमा करती थीं। उनके साथ बस में सफर करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं जब दोनों ने एक दूसरे से शादी का फैसला किया तो आयशा की मां इससे खुश नहीं थीं। उन्होंने अपनी बेटी को लग्जरी लाइफस्टाइल दी थी ऐसे में आयशा की मां को लगता था कि उनका ऐसे लड़के से शादी करना ठीक नहीं जो चॉल में रहता है। आखिरकार दोनों के प्यार की जीत हुई। 5 जून 1987 को ये रिश्ता शादी में बदल गया।
विज्ञापन
5 of 5
जैकी श्रॉफ परिवार के साथ
- फोटो : Twitter- @BombayBasanti
शादी के तीन साल बाद आयशा ने टाइगर को जन्म दिया। इसके बाद कृष्णा श्रॉफ का जन्म हुआ। आज जैकी श्रॉफ जो कुछ भी है उसका सारा श्रेय वो अपनी पत्नी आयशा को ही देते हैं। टाइगर आज बड़े स्टार बन चुके हैं वहीं कृष्णा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से चर्चा में रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।