फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिन फिल्मों से अमिताभ बच्चन बने स्टार, उसके लिए पहली पसंद थे शत्रुघ्न सिन्हा, सालों बाद किया खुलासा

Mon, 01 Feb 2021 02:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 01 Feb 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha revealed that three of the four films he was offered were later offered to Amitabh Bachchan
शत्रुघ्न सिन्हा, शोले फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

ये तो आपने अक्सर सुना ही होगा कि एक फिल्म के लिए निर्माता अलग-अलग कलाकारों से बात करते हैं। बाद में अभिनेता या तो फिल्म के लिए हां कर देते हैं या तो किसी और वजह से फिल्म में किसी और को कास्ट किया जाता है। कई ऐसी फिल्में बनीं है जिनकी पहली पसंद के तौर पर किसी और अभिनेता या अभिनेत्री को कास्ट किया गया था लेकिन बाद में उसमें किसी और ने काम किया। ऐसा ही कुछ हुआ था शॉटगन के नाम से मशहूर वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ।

Shatrughan Sinha revealed that three of the four films he was offered were later offered to Amitabh Bachchan
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि जितनी भी सुपरहिट फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने काम किया, वे पहले उन्हें ऑफर की गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान शॉटगन ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।पुरानी बातों को याद करते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि उनके फिल्मी करियर के दौरान कुछ फिल्में ऐसी हैं जो उन्हें ऑफर तो हुई लेकिन उन्होंने किन्हीं कारणों से की नहीं। 

Shatrughan Sinha revealed that three of the four films he was offered were later offered to Amitabh Bachchan
सत्ते पे सत्ता - फोटो : फाइल फोटो

उन फिल्मों में 'दीवार', 'शोले' और 'सत्ते पे सत्ता' शामिल हैं। शत्रुघ्न ने बताया कि ये सभी फिल्में पहले उनके पास आई थीं लेकिन जब उनके हाथ से ये फिल्में निकलीं तो यही फिल्में अमिताभ बच्चन के पास पहुंचीं। हालांकि, इन फिल्मों को न करने का अब उन्हें कोई पछतावा नहीं। उन्होंने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें तो अक्सर होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatrughan Sinha revealed that three of the four films he was offered were later offered to Amitabh Bachchan
शत्रुघ्न सिंहा संग रमेश सिप्पी - फोटो : Social media

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैंने कई फिल्मों को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि मैं अपनी दूसरी फिल्मों को उस वक्त कर रहा था। किसी दूसरी फिल्म के लिए मेरे लिए वक्त निकालना मुश्किल हो रहा था। उन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म 'शोले' भी रही। मुझे लगता है कि फिल्म 'शोले' में जय का किरदार निभाने के लिए कलाकार का चयन सबसे अंत में हुआ था। रमेश सिप्पी चाहते थे कि उस किरदार को मैं निभाऊं लेकिन दूसरे कामों में व्यस्त रहने के कारण मैं उसे कर ही नहीं सकता था। हालांकि, ऐसी चीजों से रिश्ते खराब नहीं होते। आज भी रमेश सिप्पी और मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं।'

विज्ञापन
Shatrughan Sinha revealed that three of the four films he was offered were later offered to Amitabh Bachchan
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें शत्रुघ्न सिन्हा को  'दोस्ताना', 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'शान', 'जानी दुश्मन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिलहाल वह राजनीति में एक्टिव हैं और अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed