फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jackie Shroff: पोलियो जागरूकता अभियान में इस्तेमाल किए गए अपशब्दों पर जैकी श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

Sun, 11 Aug 2024 07:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Aug 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff reacted to the abusive words used in the polio awareness campaign details inside
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम- जैकी श्रॉफ

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में जैकी श्रॉफ की भी गिनती होती है। अभिनय के अलवा वह अपनी बातचीत की अलग शैली को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जैकी ने एक बातचीत में अपने जीवन से जुड़ीं कई चीजों पर खुलकर बातें कीं। इस बातचीत के दौरान उन्हें पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए तैयार किए गए विज्ञपान के पर्दे के पीछे के वीडियो को लेकर भी सवाल किया गया, जिस पर अभिनेता ने भी खुलकर जवाब दिए।

Jackie Shroff reacted to the abusive words used in the polio awareness campaign details inside
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@apnabhidu

अभिनेता ने हिंदी संवाद के साथ संघर्ष को याद करते हुए स्वीकार किया कि कुछ लोगों को उनका  यह वीडियो पसंद नहीं आया था। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वाक्यांश और विज्ञापन ने पोलियो और टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

Jackie Shroff reacted to the abusive words used in the polio awareness campaign details inside
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम- जैकी श्रॉफ

बता दें कि साल 1989-99 में जैकी श्रॉफ सरकार के पोलियो उन्मूलन अभियान में शामिल हुए थे। इसका एक पर्दे के पीछे का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिसमें वह निराशा में बार-बार गालियां देते हुए दिखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff reacted to the abusive words used in the polio awareness campaign details inside
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम- जैकी श्रॉफ

रणवीर इलाहाबादिया से बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा कि उस दिन कुछ हिंदी शब्दों का उच्चारण करने में कठिनाई हो रही थी। मैंने संवाद बोलने की बहुत कोशिश की। कुछ शब्दों का उच्चारण करना मुश्किल होता है। उस दिन यही हुआ था।" उन्होंने कहा कि शुरुआती चुनौतियों के बावजूद अंततः विज्ञापन का दूसरा संस्करण जारी किया गया, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन
Jackie Shroff reacted to the abusive words used in the polio awareness campaign details inside
रोहित शेट्टी-जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty

जैकी श्रॉफ ने माना कि वह अपने निजी जीवन में वह इन वाक्यांशों का इस्तेमाल अभी भी करते हैं। खासकर जब वह निराश होते हैं। उन्होंने कहा कि “यार” या “उफ्फ” जैसे अधिक सामान्य अभिव्यक्तियों के विकल्प के रूप में वह इन वाक्यांशों का उपयोग करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में जल्द ही नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह वह अजय देवगन, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
Splitsvilla X5: इस प्रतियोगी को जीतते देखना चाहते हैं मुनव्वर फारूकी, फिनाले से पहले कॉमेडियन का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed