जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जो अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर बेहद अलग अंदाज में अपनी जिंदगी के बारे में भी बताते रहते हैं। इस बार जैकी श्रॉफ ने जिंदगी जीने का बेहद अनोखा तरीका बताया है जिसको सुनकर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी साझा किया है।
जैकी श्रॉफ ने सिखाया जिंदगी जीने का अनोखा तरीका, सोशल मीडिया पर अनुपम खेर ने इस अंदाज में की तारीफ
दरअसल इन दिनों जैकी श्रॉफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ जिंदगी को अलग अंदाज में और तनावमुक्त होकर जीने की सलाह दे रहे हैं। वह वीडियो में कहते हैं कि, 'मां मरी, बाबा मर गए, भाई चले गए। हम भी आए हैं हम भी चले जाएंगे। अब वो लेकर घूमना नहीं कि क्यों आए और क्यों चले गए। कृष्णा आई, टाइगर आया और मेरी पत्नी आई। तो बैलेंस होता रहता है'।
जिस सादगी और बिंदासपन से मेरे दोस्त जैकी श्रॉफ़ ने जीवन के फ़लसफ़े को यहा बताया है कि उसकी मै जितनी तारीफ़ करूँ उतनी ही कम है। एक इंसान जो ज़िंदगी की भावनाओं को महसूस करता है, उसके ही अंदर से, उसकी अंतरआत्मा से ही ऐसी फिलॉसफी निकल सकती है। धन्य हो। ज़रा सुनिये @bindasbhidu को।🙏 pic.twitter.com/v2jHwVvLuW
वीडियो में जैकी श्रॉफ आगे कहते हैं कि, 'कुछ दिनों बाद मैं चला जाऊंगा और ये सब चलता रहेगा। आसपास का गम देखें तो अपना गम बहुत कम है भाई। यह याद रखना है ये नहीं कि रोते रहना है। अच्छे-अच्छे निकल गए। कौन याद रखता है। जो जिसके लिए पैदा हुआ है वह होगा। या लाल रंग का फूल है तो लाल रंग की रहेगा। यह अपनी जगह खुश है। गम तो सबको है। इंसान है तो गम होगा ही, सबको मरना है'।
इसके बाद जैकी ने कहा, 'माता-पिता और बच्चा को प्यार करना, ये सब छोड़कर जाना है। दिल तो टूटा ही है लेकिन रोते रहना हमारा काम नहीं है। रोते रहेंगे तो रोते ही रहेंगे। गुरबत में रहेंगे तो गुरबत में ही रहेंगे। आप ऊर्जावान बनो ताकि लोग आपको देखने आए और कहें कि इतनी परेशानी के बाद मुस्कुरा रहे हो'। जैकी श्रॉफ के इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने भावुक ट्वीट किया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, जिस सादगी और बिंदासपन से मेरे दोस्त जैकी श्रॉफ ने जीवन के फलसफे को यहा बताया है कि उसकी मैं जितनी तारीफ करूँ उतनी ही कम है। एक इंसान जो जिंदगी की भावनाओं को महसूस करता है, उसके ही अंदर से, उसकी अंतरआत्मा से ही ऐसी फिलॉसफी निकल सकती है। धन्य हो। जरा सुनिये जैकी श्रॉफ को। अनुपम खेर अपने इस ट्वीट में जैकी श्रॉफ को भी टैग किया है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
पढ़ें: खुशखबरी: आइसलैंड को मिली कोरोना से मुक्ति, शुरू हो गई नेटफ्लिक्स की अगली सीरीज की शूटिंग