फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jackie Shroff 2021: करियर का सबसे बड़ा धमाका करने की जैकी की तैयारी, इस फिल्म में बने सुपरविलेन

Fri, 08 Jan 2021 09:33 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Jan 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff will be the main villain in rohit shetty film Sooryavanshi and Singham 3
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

80 और 90 के दशक में फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता जैकी श्रॉफ की इन दिनों सेकेंड इनिंग्स चल रही है। अपनी उम्र के हिसाब से शानदार किरदार कर रहे जैकी श्रॉफ के बारे में पता चला है कि वह रोहित शेट्टी की पुलिस फ्रेंचाइजी में एक सुपर विलेन बनने जा रहे हैं। इस किरदार की एंट्री अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' में होगी और इसका कहर 'सिंघम 3' तक कायम रहेगा।

Jackie Shroff will be the main villain in rohit shetty film Sooryavanshi and Singham 3
जैकी श्रॉफ, रोहित शेट्टी - फोटो : instagram/apnabhidu

पिछले साल रिलीज हुए अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर से इतना तो पता चला कि जैकी श्रॉफ यहां लश्कर खान के किरदार में एक बड़ा काम करेंगे। अब आगे की जानकारी कुछ और भी नए खुलासे करती है। बताया जा रहा है कि जैकी श्रॉफ का किरदार लश्कर फिल्म 'सूर्यवंशी' में अपना आतंक फैलाएगा। इस आतंक को काफी हद तक अक्षय कुमार का किरदार वीर सूर्यवंशी रोकने में कामयाब भी रहेगा लेकिन अंत तक लश्कर खान पकड़ में नहीं आता। 

Jackie Shroff will be the main villain in rohit shetty film Sooryavanshi and Singham 3
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'सूर्यवंशी' के अंत में एक पोस्ट क्रेडिट सीन होगा जिसमें बताया जाएगा कि लश्कर खान इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'सिंघम 3' में भी विलेन बनेगा और अजय देवगन के किरदार सिंघम से टक्कर लेगा। अगर ऐसा होता है तो रोहित शेट्टी की यह फ्रेंचाइजी ठीक वैसे ही आगे बढ़ेगी भी जैसे मार्वेल स्टूडियोज की 'एवेंजर्स' फिल्में चलती रहीं। हालांकि, रोहित शेट्टी पिक्चर्स में अभी कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff will be the main villain in rohit shetty film Sooryavanshi and Singham 3
जैकी श्रॉफ - फोटो : instagram/apnabhidu

पिछले कुछ साल में जैकी श्रॉफ ने जो कुछ सिनेमा में किया है, उसके लिहाज से उनकी अपनी दूसरी पारी की सबसे बड़ी छलांग है। 'सूर्यवंशी' में तो एक महत्वपूर्ण किरदार जैकी श्रॉफ के नाम है ही, अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में भी जैकी श्रॉफ एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान की प्रेमिका होंगी युवा अभिनेत्री दिशा पाटनी। और, जैकी श्रॉफ बनेंगे दिशा के बड़े भाई। ये तो आप जानते ही हैं कि दिशा पाटनी को इन दिनों जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ की प्रेमिका के तौर पर भी पहचाना जाता है।

विज्ञापन
Jackie Shroff will be the main villain in rohit shetty film Sooryavanshi and Singham 3
जैकी श्रॉफ - फोटो : फाइल

'सूर्यवंशी' और 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' के अलावा जैकी श्रॉफ का नाम संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंबई सागा' से भी जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर जैसे कलाकारों की एक टोली नजर आएगी। बताया जाता है कि फिल्म के निर्माताओं ने इसे ओटीटी के हवाले कर दिया है। जैकी श्रॉफ का नाम अंकुश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'फिरकी' से भी जुड़ा हुआ है। जैकी के साथ इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, संदीपा धर, केके मेनन और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed