फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: गंदे कपड़े पहन सड़क पर डस्टबिन खींचता दिखा ये हीरो, 9 साल से कर रहा एक हिट का इंतजार

Tue, 11 Sep 2018 05:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
jackky bhagnani shoot for short film at mumbai bandra
Jackky Bhagnani

'कल किसने देखा' और 'फालतू' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले जैकी भगनानी अचानक चर्चा में आ गए है । जैकी फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं । जैकी आखिरी बार साल 2015 में फिल्म 'वेलकम 2 कराची' में नजर आए थे ।

jackky bhagnani shoot for short film at mumbai bandra
Jackky Bhagnani

इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्में प्रोड्यूस जरूर कीं लेकिन एक्टिंग में सिक्का नहीं जमा पाए । हाल ही में उन्हें मुंबई की सड़कों पर गंदे कपड़ों में डस्टबिन उठाते देखा गया । इतने बड़े प्रोड्यूसर के बेटे को कचरा उठाते देख हर कोई हैरान रह गया । 

 

jackky bhagnani shoot for short film at mumbai bandra
Jackky Bhagnani

जैकी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । लेकिन जैकी के फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है । दरअसल, जैकी अाजकल एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं । यह उसी फिल्म का एक सीन था । जिसमें जैकी डस्टबिन उठाते दिख रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
jackky bhagnani shoot for short film at mumbai bandra
Jackky Bhagnani
फिल्म का नाम या कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है । ये तस्वीरें उस वक्त क्लिक की गईं जब जैकी भगनानी मुंबई के बांद्रा में शूटिंग कर रहे थे । जैकी भगनानी जल्द ही फिल्म 'मित्रों' में नजर आने वाले हैं । फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी ।
विज्ञापन
jackky bhagnani shoot for short film at mumbai bandra
Jackky Bhagnani

बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जैकी को चोट लग गई थी । एक सीन में जैकी को भागना था ।  तभी वह फिसलकर बुरी तरह गिर पड़े. जिसके बाद उनके घुटने छिल गए ।दर्द के बावजूद जैकी ने सीन पूरा किया था ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed