फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान का साथ मिलते ही खिला योहान का चेहरा, जैकलीन फर्नांडीज ने भी साथ में की जमकर मस्ती

Thu, 05 Dec 2019 02:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Dec 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez and salman Khan Photos with Jamaican sprinter Yohan Blake are viral
सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज,योहाम ब्लेक - फोटो : amar ujala, mumbai

उसैन बोल्ट के बाद फर्राटा दौड़ में उनके उत्तराधिकारी माने जाने वाले फर्राटा धावक योहान भारत के दौरे पर हैं। यहां मुबंई में योहान खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। योहान अपनी पसंदीदा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से मिलने के लिए उनके सेट पर पहुंचे थे। योहान को सलमान ने भी खास मिलने के लिए बुलाया और उनके साथ देर तक गपशप भी की।

Jacqueline Fernandez and salman Khan Photos with Jamaican sprinter Yohan Blake are viral
योहान ब्लेक, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : amar ujala, mumbai

जैकलीन से मुलाकात के चंद मिनटों में ही एक दूसरे से घुल मिल जाने के बाद, दोनों मनोरंजन और फिटनेस पर बातचीत करते हुए नजर आए। जैकलीन फर्नांडीज ने उन्हें कुछ बॉलीवुड डांस स्टेप्स सिखाए जिस पर ब्लेक ने पूरा सहयोग दिया और साथ ही अभिनेत्री ने उन्हें मुंबई के कुछ स्थानीय जायकेदार खाने पर एक्सपेरिमेंट करने में भी मदद की। सेट पर सलमान खान भी उनके साथ नजर आए।

Jacqueline Fernandez and salman Khan Photos with Jamaican sprinter Yohan Blake are viral
योहान ब्लेक, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : amar ujala, mumbai

जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय पॉप सेंसेशन कैटी पेरी और अमांडा सेर्नी के भारत दौरे पर उनके लिए एक होस्ट की भूमिका निभाई थी।  लिली सिंह और हुडा कटान जैसी ग्लोबल इंफ्लुएंसर के साथ भी जैकलीन की अच्छी दोस्ती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez and salman Khan Photos with Jamaican sprinter Yohan Blake are viral
योहान ब्लैक - फोटो : ट्विटर

बता दें कि योहान अब तक के सबसे कम उम्र के फर्राटा धावक हैं जिन्हें बोल्ट ने 'द बीस्ट' करार दिया है। वह भारत में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने आए हैं। गौरतलब है कि देश में हर साल करीब डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez and salman Khan Photos with Jamaican sprinter Yohan Blake are viral
योहान ब्लैक - फोटो : सोशल मीडिया

योहान ब्लेक इन दिनों 2020 टोक्यो खेलों की तैयारी कर रहे हैं, वे फरवरी 2020 में मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के दिग्गजों के बीच खेले जाने वाले एक टी-20 क्रिकेट इवेंट रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के साथ भी सहयोग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed