फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कान से खून निकलने के बाद भी डोला रे डोला पर नाचती रहीं ऐश्वर्या, गाने में बहाया गया पानी की तरह पैसा

Thu, 05 Dec 2019 02:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 05 Dec 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Throwback Aishwarya Rai continued to dance for devdas Song Dola Re Dola despite bleeding ears
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। इनमें हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोधा अकबर जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन ऐश्वर्या, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान स्टारर देवदास की एक अलग ही अहमियत है। फिल्म देवदास में ऐश्वर्या का पारो का किरदार भला कौन भूल सकता है।

Throwback Aishwarya Rai continued to dance for devdas Song Dola Re Dola despite bleeding ears
devdas

इस फिल्म का गाना 'डोला रे डोला' आज भी मशहूर है। इसका फिल्मांकन भी काफी पसंद किया जाता है। बता दें इसके लिए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भव्य सेट लगवाया था। 

Throwback Aishwarya Rai continued to dance for devdas Song Dola Re Dola despite bleeding ears
devdas
इस गाने को हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गीतों में से एक माना जाता है। फिल्म की कोरियोग्राफर सरोज खान के मुताबिक गाने की शूटिंग पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Aishwarya Rai continued to dance for devdas Song Dola Re Dola despite bleeding ears
devdas

इस गाने के लिए ऐश्वर्या ने हेवी मेकअप और जूलरी का इस्तेमाल किया था। खबरों के अनुसार गाने में ऐश्वर्या के इयररिंग्स इतने बारी थे कि उनके कानों से खून निकलने लगा था लेकिन उन्होंने फिर भी गाने की शूटिंग पूरी की थी।

विज्ञापन
Throwback Aishwarya Rai continued to dance for devdas Song Dola Re Dola despite bleeding ears
देवदास
फिल्म में पारो का किरदार निभाने के लिए ऐश्वर्या की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड मिला था। देवदास शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल पर आधारित थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed