फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez Case: आखिर क्या है जैकलीन-सुकेश मामला? दोनों की कौन-सी बोल्ड तस्वीरें वायरल हुई थीं? यहां जानिए सबकुछ

Sat, 30 Apr 2022 06:06 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 30 Apr 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez And Sukesh Chandrasekhar Photos Leaked: ED attaches assets worth Rs 7 crore of actress in extortion case
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का रिश्ता एक बार फिर चर्चाओं का विषय बन गया है। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन फर्नांडीज की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया है। ईडी का कहना है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों का इस्तेमाल अभिनेत्री को 5.71 करोड़ रुपये के तोहफे देने के लिए किए थे। इतना ही नहीं कॉनमैन ने जैकलीन के परिवार को भी महंगे तोहफे, 1.32 करोड़ और 15 लाख के फंड्स दिए थे। बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में जबसे जैकलीन का नाम सामने आया है, तभी से अभिनेत्री विवादों में छाई हुई हैं।

Jacqueline Fernandez And Sukesh Chandrasekhar Photos Leaked: ED attaches assets worth Rs 7 crore of actress in extortion case
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
सुकेश चंद्रशेखर बेंगलुरु के मूल निवासी हैं। कथित तौर पर, लैविश लाइफस्टाइल जीने के मकसद से सुकेश ने 17 साल की उम्र से ही लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। हाल ही में ठग सुकेश चंद्रशेखर पर तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपये का एक्सटॉर्शन रैकेट चलाने का आरोप लगा है। इससे पहले भी वह नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठग चुके हैं। एक राजनेता के रिश्तेदार के रूप में, उन्होंने कथित तौर पर 100 से अधिक लोगों को ठगा और 75 करोड़ रुपये की ठगी की है।

Jacqueline Fernandez And Sukesh Chandrasekhar Photos Leaked: ED attaches assets worth Rs 7 crore of actress in extortion case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है जैकलीन फर्नांडिस से रिश्ता?
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित संबंधों की बात सामने आने पर जैकलीन खबरों में बनी रहीं। फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ठग सुकेश के साथ बोल्ड तस्वीरें वायरल होने पर अभिनेत्री को ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। इसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सुकेश चंद्रशेखर मामले में सफाई दी और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। वहीं अब ईडी के एक्शन की वजह से जैकलीन एक बार फिर विवादों में घिर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez And Sukesh Chandrasekhar Photos Leaked: ED attaches assets worth Rs 7 crore of actress in extortion case
जैकलीन और सुकेश - फोटो : social media

अभिनेत्री का कबूलनामा
जैकलीन ने पिछले साल अगस्त और अक्टूबर में दर्ज अपने बयान में ईडी को बताया कि उन्हें गुच्ची के तीन डिजाइनर बैग, जिम पहनने के लिए दो गुच्ची आउटफिट्स, लुई वीटन की एक जोड़ी, हीरे के दो ईयरिंग्स जैसे कई उपहार मिले थे। उन्होंने फेडरल एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी को यह भी बताया कि उन्होंने गिफ्ट में मिले एक मिनी कूपर कार को लौटा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed