{"_id":"637ef8dad9b9f978c34ed3f5","slug":"jacqueline-fernandez-at-patiala-house-court-in-connection-with-sukesh-chandrashekhar-money-laundering-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: अदालत में बहस नहीं होने से जैकलीन फर्नांडीज को राहत, 12 दिसंबर तक टली सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: अदालत में बहस नहीं होने से जैकलीन फर्नांडीज को राहत, 12 दिसंबर तक टली सुनवाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडीज (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को राहत मिल गई है। दरसअल, सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी। लेकिन, कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर कोई बहस नहीं हुई और सुनवाई को 12 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया। यानी अब जैकलीन फर्नांडीज को मिली जमानत पर फैसला 18 दिन बाद लिया जाएगा।
#UPDATE | Delhi's Patiala House court defers the hearing on charges in the Jacqueline Fernandes matter for 12th December.
She appeared before the Court today in connection with the Rs 200 crores money laundering case involving conman Sukesh Chandrashekhar.
याद दिला दें, ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम जुड़ने के बाद से ही जैकलीन मुश्किल में आ गई हैं।जब से प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी चार्जशीट में अभिनेत्री को आरोपी बनाया है, तभी से वह उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक, (जिन्होंने पहले जैकलीन को अंतरिम जमानत दी थी) ने ईडी की ओर से पेश की गई दलीलों को सुनने और 2 लाख रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि में एक जमानतदार पेश करने की शर्त पर जमानत दी थी।
3 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट में ईडी ने दलील दी थी कि जैकलीन आसानी से देश से भाग सकती हैं क्योंकि उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। इस पर अदालत ने सवाल किया था कि जब एलओसी जारी हो चुका था और बाकी आरोपी जेल में थे तो अभी तक अभिनेत्री को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। वहीं जैकलीन की तरफ से यह कहते हुए जमानत मांगी गई थी कि उन्हें हिरासत की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि जांच पहले ही पूरी हो चुकी थी और आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के द्वारा अभिनेत्री जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए गए थे और इस मामले में अब तक कई बार और कई लोगों से अलग-अलग पूछताछ की जा चुकी है। अब जैकलीन फर्नांडिस पर गिरफ्तारी की गाज गिरती नजर आ रही है। फिलहाल अब 12 दिसंबर को अदालत के फैसले के बाद ही पता चलेगा की इस मामले में जैकलीन को राहत मिलती है या फिर उनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।