फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: दोस्तों के साथ पार्टी करने निकलीं जैकलीन, सुकेश के साथ निजी फोटो वायरल होने के बाद बना ली थी पब्लिक लाइफ से दूरी

Tue, 15 Feb 2022 04:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 15 Feb 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez first public appearance after her leaked private pics with Sukesh Chandrasekhar
सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : Instagram

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडीज का रिश्ता बीते दिनों खूब चर्चा में रहा। जैकलीन और सुकेश की कई निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं जिसके बाद अभिनेत्री ने पब्लिक लाइफ से दूरी बना ली थी। इन सब मामले के बाद जैकलीन पब्लिक प्लेस में कम ही नजर आ रही थीं। हालांकि अब वह धीरे-धीरे अपने रूटीन में लौट रही हैं। 

Jacqueline Fernandez first public appearance after her leaked private pics with Sukesh Chandrasekhar
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

दोस्तों के साथ पार्टी करने निकलीं जैकलीन
जैकलीन करीबन एक महीने बाद पब्लिक लाइफ एन्जॉय करती नजर आईं। वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची थीं। इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही थीं। जैकलीन ने फोटोग्राफर्स को देखकर पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब देखा जा रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Jacqueline Fernandez first public appearance after her leaked private pics with Sukesh Chandrasekhar
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

निजी तस्वीर हो गई थी लीक
बीते दिनों सुकेश के साथ उनकी लवबाइट वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद जैकलीन ने मीडिया और फैंस से अपील की कि इस तस्वीर को वायरल न करें। इन सभी घटनाओं ने जैकलीन का सुख चैन सब छीन लिया था, जिसके बाद खबर आई थी कि वे किताबें पढ़कर खुद को तनाव मुक्त रखने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez first public appearance after her leaked private pics with Sukesh Chandrasekhar
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

बचाव में उतरा था ठग सुकेश
जैकलीन संग निजी तस्वीरें पब्लिक होने के बाद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के जरिए एक लेटर लिखकर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था, ये काफी दुखद और परेशान कर देने वाला है। किस तरह से निजी तस्वीरें फैलाई गई हैं। यह किसी के भी पर्सनल स्पेस और निजता का उल्लंघन करना है। मैं और जैकलीन रिलेशनशिप में थे। यह रिश्ता किसी भी तरह के लाभ पर आधारित नहीं था, जैसा कि इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez first public appearance after her leaked private pics with Sukesh Chandrasekhar
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

क्या लिखा था जैकलीन ने
जैकलीन ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा किया था। उन्होंने लिखा, 'इस देश और यहां के लोगों ने मुझे हमेशा प्यार और सम्मान दिया है। इसमें मीडिया के मेरे दोस्त भी शामिल हैं, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि मेरे दोस्त और प्रशंसक मुझे इससे पार करने में मदद करेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed