{"_id":"602e73298ebc3ee964416412","slug":"jacqueline-fernandez-is-renter-in-priyanka-chopra-apartment-as-she-pays-huge-amount-for-the-rent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के आलीशान घर की किराएदार बनीं जैकलिन फर्नांडीज, लाखों रुपये दे रहीं रेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के आलीशान घर की किराएदार बनीं जैकलिन फर्नांडीज, लाखों रुपये दे रहीं रेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जैकलिन फर्नांडीज प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स की शान-ओ-शौकत से भला कौन मंत्रमुग्ध नहीं हो जाता। इनके कपड़ों से लेकर घर तक की चमक देखते ही बनती है। कुछ ऐसी ही शानदार फर्स्ट क्लास लाइफस्टाइल श्रीलंकन सुंदरी जैकलिन फर्नांडीज की भी है। जैकलीन इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। और इधर उनके आलीशान अपार्टमेंट ने खबरों में जगह बना ली है।
2 of 6
jacqueline fernandez
- फोटो : instagram
उस अपार्टमेंट को लेकर बड़ा खुलासा भी हुआ है। दरअसल मुंबई स्थित जिस घर में जैकलीन रहती हैं वो उनका नहीं बल्कि पिगी चॉप्स यानी प्रियंका चोपड़ा का है। और खास बात यह है कि जैकलीन इस घर की प्रियंका को मोटी रकम अदा करती हैं।
3 of 6
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : Instagram
खबरों के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज ने अक्टूबर 2020 में प्रियंका चोपड़ा का अपार्टमेंट किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट को उन्होंने तीन साल के लिए रेंट पर लिया है और इसका मासिक किराया 6.78 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Jacqueline Fernandez
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इस लिहाज से हिसाब लगाया जाए तो जैकलीन तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख 8 हजार रुपये बतौर रेंट देने वाली हैं. हालांकि अभिनेत्री ये कॉन्ट्रैक्ट आगे भी जारी रखती हैं या नहीं इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। तो इस तरह जैकलीन फर्नांडिस का करोड़ों का किराया सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
Jacqueline Fernandez
- फोटो : Social Media
जैकलीन इन दिनों बच्चन पांडेय की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के सेट से खबर सामने आई कि 'जैकलिन बहुत बड़ी फूडी हैं. वह दिल से बिल्कुल देसी हैं. वह स्थानीय भारतीय भोजन को खाना इस कदर पसंद करती हैं कि वह भारत में जहां भी जाती हैं, वहां स्थानीय व्यंजनों का स्वाद जरूर चखती हैं। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज खुद एक रेस्तरां की मालिक हैं। उन्हें खाने-पीने में गहरी दिलचस्पी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।