सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bollywood: विदेश में जन्मीं इन हसीनाओं ने बॉलीवुड में बनाई खास पहचान, शोहरत और कमाई दोनों में हैं आगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 21 Nov 2023 09:10 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं भी हैं, जो विदेश से आई हैं, लेकिन बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमाया है। इन विदेशी हसीनाओं ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म दी है।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez To Katrina Kaif These Foreign Actresses Who Popular And Established In Bollywood
कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लाखों चाहने वाले होते हैं, इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें ाते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं भी हैं, जो विदेश से आई हैं, लेकिन बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमाया है। इन विदेशी हसीनाओं ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म दी है। तो आइए आज जानते हैं इंडस्ट्री की उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने दूसरे देश से आकर बॉलीवुड में खूब नाम, शोहरत और पैसा कमाया है। 

 
Trending Videos
Jacqueline Fernandez To Katrina Kaif These Foreign Actresses Who Popular And Established In Bollywood
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का असल नाम कटरीना टरकोटे है। वह 16 जुलाई 1983 को हांगकांग में पैदा हुई थीं। उनकी नागरिकता ब्रिटेन की है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म बूम (2003) से फिल्मी सफर शुरू किया था। कटरीना की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। हाल ही में  कटरीना टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez To Katrina Kaif These Foreign Actresses Who Popular And Established In Bollywood
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram
जैकलीन फर्नांडिस
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक श्रीलंकाई मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन के मनामा में हुआ था। जैकलीन ने वर्ष 2006 में मिस श्रीलंका यूनीवर्स का खिताब अपने नाम कर किया था। उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में दिखाई दिए थे।
Jacqueline Fernandez To Katrina Kaif These Foreign Actresses Who Popular And Established In Bollywood
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
नोरा फतेही
नोरा फतेही का जन्म कनाडा में 6 फरवरी 1992 को हुआ था। उन्होंने फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस से बॉलीवुड में कदम में कदम रखा। नोरा ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। नोरा अपनी डांस स्किल्स को लेकर जानी जाती हैं।
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez To Katrina Kaif These Foreign Actresses Who Popular And Established In Bollywood
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस फाखरी
अभिनेत्री नरगिस फाखरी का जन्म 20 अक्टूबर 1979 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था। वर्ष 2011 में आई रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी लेकिन फिल्म से नरगिस को कोई बड़ी पहचान नहीं मिली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed