फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 साल बाद माधुरी के 'एक दो तीन' पर 'बागी 2' में आइटम नंबर करेंगी जैकलीन फर्नांडिस

Thu, 08 Feb 2018 10:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez to recreate Madhuri magic in Ek do teen for Baaghi 2
जैकलीन फर्नांडिस अपनी एक्टिंग के अलावा डांसिंग स्किल्स की वजह से भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अब जैकलीन सुपर  डांसर माधुरी दीक्षित के सालों पहले मचाए तहलके को एक बार फिर दोहराएंगी। जी हां, खबर है कि जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'बागी 2' में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक आइटम नंबर करेंगी। आइए जानते हैं कि किस गाने पर थिरकेंगी जैकलीन...

 
jacqueline fernandez to recreate Madhuri magic in Ek do teen for Baaghi 2
सामने आया है कि जैकलीन का यह आइटम सॉन्ग माधुरी दीक्षित के 'एक दो तीन' गाने का न्यू वर्जन होगा। फिल्म बागी 2 के डायरेक्टर अहमद खान इस गाने को फिर से रिक्रिएट कर रहे हैं। अहमद खान एक समय में 'चोली के पीछे' गाने में सरोज खान के असिस्टेंट थे। 
 
jacqueline fernandez to recreate Madhuri magic in Ek do teen for Baaghi 2
आपको बता दें कि करीब 3 दशक पहले लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की इस धुन को अलका याज्ञनिक ने अपनी आवाज दी थी और सरोज खान ने माधुरी को कोरियोग्राफ किया था। इस बार गणेश आचार्य जैकलीन को कोरियॉग्राफ कर रहे हैं जो खुद ऑरिजनल वर्जन में बैकअप डांसर थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
jacqueline fernandez to recreate Madhuri magic in Ek do teen for Baaghi 2
एक इंटरव्यू में अहमद ने बताया, 'यह गाना बागी 2 की कहानी में बिल्कुल फिट बैठता है। यह दर्शकों के पसंदीदा गानों में से एक है और मैंने गणेश से सरोज जी के स्टेप्स को नए गाने में भी रखने को कहा है।डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से भी माधुरी दीक्षित की पिंक ड्रेस को ध्यान में रखते हुए कहा कि वे जैकलीन की कॉस्ट्यूम डिजाइन करें।"
 
विज्ञापन
jacqueline fernandez to recreate Madhuri magic in Ek do teen for Baaghi 2
टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी बागी-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि दोनों ही एक्टर की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है। ऐसे में दोनों के चाहनेवालों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। और अब तो जैकलीन के आइटम डांस का तड़का भी इस इंतजार को बढ़ा रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed