बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने बीते दिन 27 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। सलमान के जन्मदिन पर उन्हें तमाम बॉलीवुड सितारों के साथ ही उनके कई फैंस ने शुभकामनाएं दी हैं। इन्हीं सेलेब्स में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस का नाम भी शामिल है। जैकलीन ने सलमान के साथ जो तस्वीर साझा की है वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
सलमान खान के जन्मदिन पर जैकलीन ने इस तरह दी शुभकामनाएं, क्यूट तस्वीर हो रही वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड से लेकर आम लोगों तक में खासा उत्साह रहता है। ऐसे में पूरा सोशल मीडिया उनके जन्मदिन के दिन उनकी तस्वीरों और शुभकामनाओं से भरा रहा। इसी बीच उनकी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जो उनकी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने शेयर की थी।
जैकलीन फर्नांडीस सलमान खान के काफी करीब हैं। दोनों एक अच्छी दोस्ती के साथ ही बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं। ऐसे में सलमान के जन्मदिन पर अभिनेत्री ने एक खास तस्वीर साझा की। जैकलीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने बेबी फिल्टर का इस्तेमाल किया है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर को साझा करते हुए जाकलीन ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे सलमान खान'। इस फोटो में दोनों सितारे बेहद प्यारे लग रहे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। दोनों के फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जैकलीन सलमान की काफी अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में कोरोना वायरस के दौरान लगे लॉकडाउन में जैकलीन सलमान और उनके परिवार के साथ ही उनके पनवेल फार्महाउस पर थीं। इस दौरान दोनों ने मिलकर एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया था। इसके अलावा सलमान और जैकलीन किक और रेस 3 में साथ काम करते हुए नजर आ चुके हैं।
पढ़ें: श्वेता संग हनीमून से लौटे आदित्य नारायण, 'इंडियन आइडल' के सेट पर आए नजर