फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की पंसदीदा फिल्मों में शुमार थी यह तेलुगू फिल्म, बोनी कपूर ने साझा किया भावुक पोस्ट

Sun, 10 May 2020 04:48 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 10 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Jagadeka Veerudu Atiloka Sundari was always a very special film for Sridevi
जग्देका वीरुडु अतिलोका सुन्दरी - फोटो : इंस्टाग्राम

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी हिंदी फिल्म जगत के साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी जाना पहचाना नाम रहीं। उन्होंने साउथ में भी ढेरों हिट फिल्में दी। उनकी शोहरत पूरे भारत में थी। हालांकि हमेशा लोगों ने यह जरूर जानना चाहा कि श्रीदेवी को खुद अपनी कौन सी फिल्म पसंद थी। श्रीदेवी के देहांत के बाद बोनी कपूर ने अपनी पत्नी की खास पसंद को साझा किया है।

Jagadeka Veerudu Atiloka Sundari was always a very special film for Sridevi
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि तेलुगू फिल्म 'जग्देका वीरुडु अतिलोका सुन्दरी' हमेशा से श्रीदेवी की पंसदीदा फिल्म रही है। 9 मई को 'जग्देका वीरुडु अतिलोका सुन्दरी'  ने अपने 30 साल पूरे किए हैं। फिल्म में श्रीदेवी के अलावा चिरंजीवी भी मुख्य किरदार में हैं। इसका निर्देशन कोवेलामुदी राघवेन्द्र राव ने किया था। इस फिल्म को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए नंदी पुरस्कार प्राप्त हुआ था। 
 

Jagadeka Veerudu Atiloka Sundari was always a very special film for Sridevi
श्रीदेवी और बोनी कपूर

इस फिल्म में श्रीदेवी और चिरंजीवी की जोड़ी तीसरी बार नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। चिरंजीवी ने भी इस फिल्म को लेकर खास पोस्ट साझा किया है। फिल्म 'धड़क' से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने वाली जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब रही हैं। श्रीदेवी की अकस्मात मृत्यु के चलते उन्हें बहुत ही ठेस पहुंची। सोशल मीडिया पर वह अपनी मां से जुड़ी यादें साझा करती रहती हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagadeka Veerudu Atiloka Sundari was always a very special film for Sridevi
जान्हवी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : ट्विटर

श्रीदेवी की मृत्यु के समय जान्हवी उनके साथ नहीं थी। हालांकि जान्हवी को आज भी अपनी मां के साथ साझा किए आखिरी पल याद है। करण जौहर से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि जब उनकी मां दुबई के लिए निकल रही थी तब उन्होंने अपनी मां से उन्हें सुलाने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
Jagadeka Veerudu Atiloka Sundari was always a very special film for Sridevi
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी ने बताया, 'उस समय मां पैकिंग करने में व्यस्त थी। मैंने उनसे मुझे सुलाने के लिए कहा तो उन्होंने पैकिंग खत्म की और मेरे कमरे में आईं। तब मैं करीब आधी नींद में थी। लेकिन फिर भी मैं उनके हाथ को अपने सिर पर महसूस कर सकती थी।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed