फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवान बेटे की मौत से बुरी तरह टूट गए थे जगजीत सिंह, सदमे से बढ़ गया था गायिकी में दर्द

Sat, 10 Oct 2020 06:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 10 Oct 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Jagjit Singh Death Anniversary he was shattered after his son death
जगजीत सिंह - फोटो : पीटीआई, फाइल

भारत में जब भी गजल की बात होगी तो उसके साथ में जगजीत सिंह का नाम जरूर लिया जाएगा। उन्हें लोग 'गजल किंग' कहा करते थे। अपनी गजलों के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों पर हमेशा राज किया। 10 अक्तूबर 2011 को मस्तिष्क आघात (ब्रेन हेमरेज) की वजह से उनका निधन हो गया था। 

Jagjit Singh Death Anniversary he was shattered after his son death
चित्रा सिंह के साथ जगजीत सिंह - फोटो : चित्रा सिंह

जगजीत सिंह ने हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए। उनका जन्म राजस्थान के एक सिख परिवार में हुआ था। पहले उनका नाम जगजीवन सिंह था बाद में उन्होंने इसे जगजीत सिंह कर लिया था। जगजीत सिंह ने 1961 में अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में गाने से शुरू की थी।

Jagjit Singh Death Anniversary he was shattered after his son death
जगजीत सिंह - फोटो : फाइल

जगजीत सिंह ने संगीत की शुरुआती शिक्षा पंडित छगन लाल शर्मा और उस्ताद जमाल खान से ली थी। 1965 में जगजीत सिंह अपने परिवार को बिना बताए मुंबई आ गए। काफी संघर्ष के बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में गाने का मौका मिला। 1967 में जब जगजीत काम ढूंढ रहे थे तब उनकी मुलाकात चित्रा दत्ता से हुई। चित्रा उस वक्त शादीशुदा थीं। लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagjit Singh Death Anniversary he was shattered after his son death
जगजीत सिंह - फोटो : फाइल

दिसंबर 1969 में चित्रा ने अपने पति को तलाक दे दिया और फिर जगजीत से शादी कर ली थी। चित्रा ने एक इंटरव्यू में जगजीत सिंह के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था । उन्होंने कहा था, 'जब मैं 22 साल की थी तब मैंने पहली बार जगजीत सिंह का गाना सुना था। मुझे उनकी आवाज बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। लेकिन धीरे-धीरे मैं उनकी आवाज की दीवानी हो गई।' 

विज्ञापन
Jagjit Singh Death Anniversary he was shattered after his son death
परिवार के साथ जगजीत सिंह - फोटो : फाइल

जगजीत सिंह और चित्रा सिंह एक साथ कॉन्सर्ट करते थे। साल 1980 तक जगजीत सिंह गजल किंग बन चुके थे। प्राइवेट एलबम के साथ जगजीत ने फिल्मों में भी कई गजलें गाईं जिनमें 'प्रेम गीत', 'अर्थ', 'जिस्म', 'तुम बिन', 'जॉगर्स पार्क' जैसी फिल्में शामिल हैं। चित्रा और जगजीत सिंह का एक बेटा विवेक हुआ। 20 साल की उम्र में विवेक की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना ने जगजीत और चित्रा को अंदर तक तोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed