लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सभी सेलेब्स घर पर रहकर ही अपना वक्त बिता रहे हैं। परिवार के साथ रहकर बॉलवुड सितारे खूब मस्ती कर रहे हैं। कुछ पर इन दिनों कुकिंग का भूत सवार है, तो कोई अपने फैंस को एक्सरसाइज करना सिखा रहा है। लेकिन अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने इस वक्त में अपनी छोटी बहन खुशी कपूर को तंग करना शुरू कर दिया है।
लॉकडाउन में खुशी को परेशान कर रही हैं जान्हवी कपूर, बताए बहन को तंग करने के 101 तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वो अपनी बहन खुशी संग मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अपनी बहन को तंग करने के 101 तरीके।'
How to annoy your sister 101 #quarantineedition 👯♀️
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
याद दिला दें कि कोरोना वायरस की वजह से खुशी कपूर न्यूयॉर्क से मुबंई लौट आई हैं। इस समय दोनों बहने आइसोलेशन में रहकर एक साथ खूब वक्त बिता रही हैं। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
बता दें कि बहन जान्हवी कपूर की तरह ही खुशी कपूर भी खबरों में बनी रहती हैं। वो बॉलीवुड की फेमस स्टार किड्स में एक हैं। वह न्यूयॉर्क में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की इस छोटी बेटी के डेब्यू की इंतजार हर किसी को है।
गौरतलब है कि जान्हवी कपूर राजकुमार राव के साथ फिल्म रूही अफ्जा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा वरुण शर्मा भी होंगे। इसके साथ ही जान्हवी के हाथ में गुंजन शर्मा की बायोपिक, दोस्ताना 2 और तख्त जैसी फिल्में भी हैं।
'लाउडस्पीकर पर नहीं होनी चाहिए अजान', बयान देकर बुरी तरह ट्रोल हुए जावेद अख्तर