फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर का बयान- 'लाउडस्पीकर पर नहीं होनी चाहिए अजान', हुए ट्रोल तो ऐसे दिया करारा जवाब

Sun, 10 May 2020 06:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 10 May 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar says Azaan should not be on loudspeaker gone troll on social media
जावेद अख्तर - फोटो : Social Media

गीतकार जावेद अख्तर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। समय-समय पर वह अपने विचार लोगों से साझा करते रहते हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर वह खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही जावेद अख्तर ने लाउडस्पीकर पर अजान देने को परेशान करने वाला बताया। उनके इस बयान के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Javed Akhtar says Azaan should not be on loudspeaker gone troll on social media
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला

जावेद अख्तर ने एक ट्वीट में लिखा, 'भारत में तकरीबन 50 साल तक लाउडस्पीकर पर अजान हराम थी। इसके बाद ये हलाल हो गई और इस कदर हलाल हुई कि इसकी कोई सीमा ही नहीं रही। अजान करना ठीक है लेकिन लाउडस्पीकर पर इसे करना दूसरों के लिए असुविधा का कारण बन जाता है। मुझे उम्मीद कि कम से कम इस बार वो इसे खुद करेंगे।'
 

Javed Akhtar says Azaan should not be on loudspeaker gone troll on social media
जावेद अख्तर - फोटो : Social Media

जावेद अख्तर के इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'हमारे यहां रोज मंदिर में लाउडस्पीकर पर भजन बजते हैं इस पर आपकी क्या राय है?' इस पर जावेद अख्तर ने जवाब दिया, 'वो मंदिर हो या मस्जिद, कभी किसी त्योहार पर लाउडस्पीकर हो, तो चलो ठीक है। मगर रोज रोज तो न मंदिर में होना चाहिए न मस्जिद में। हजार से अधिक वर्षों के लिए अजान लाउडस्पीकर के बिना दी गई थी। अजान आपके विश्वास का अभिन्न अंग है, यह गैजेट नहीं है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar says Azaan should not be on loudspeaker gone troll on social media
जावेद अख्तर

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके बयान से असहमत हूं। कृपया इस्लाम और उसके विश्वास से जुड़े बयान मत दीजिए। आप जानते हैं कि हम ऊंची आवाज में गाने नहीं चला रहे हैं और ना ही कोई खराब काम कर रहे हैं। अजान बहुत खूबसूरत पुकार है प्रार्थना के लिए और सही रास्ते पर चलने के लिए।'

विज्ञापन
Javed Akhtar says Azaan should not be on loudspeaker gone troll on social media
जावेद अख्तर - फोटो : ANI

इस यूजर ने बयान का जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा, 'तो आप ये कह रहे हैं कि वो सभी इस्लामिक जानकार जिन्होंने 50 साल तक लाउडस्पीकर को हराम करार दे रखा था वो गलत थे। और ये नहीं जानते थे कि वो किस बारे में बात कर रहे हैं। यदि तुम्हारे पास हिम्मत है तो कहो तो मैं तुम्हें उन विद्वानों के नाम बताऊंगा।' बता दें कि जावेद अख्तर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई है।

राधे की राह तकते लोगों को मिलेगा ‘घूमकेतु’, रिलीज होगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी ये खास फिल्म
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed