फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में बदल गया रणवीर सिंह का लुक, बड़ी दाढ़ी और लंबे बालों के साथ आए नजर

Sun, 10 May 2020 12:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 10 May 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh looks change in lockdown with beard and grown hair gone viral on social media
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों आम नागिरक से लेकर सेलिब्रेटी तक अपने-अपने घरों में कैद हैं। हालांकि कुछ शहरों में लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन दिल्ली और मुंबई में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है इसलिए यहां के लोगों के छूट नहीं मिल पा रही है। इस लॉकडाउन में कई लोगों का लुक दाढ़ी और बाल बढ़ने से बदल गया है। बॉलीवुड सितारे भी इससे अछूते नहीं हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का लुक भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

ranveer singh looks change in lockdown with beard and grown hair gone viral on social media
रणवीर सिंह - फोटो : ranveer

रणवीर सिंह हमेशा से अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। अपने स्टाइल से वो कैमरों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। इस लॉकडाउन में भले रणवीर अपने घर से बाहर न निकल रहे हों लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपने नए लुक से फैंस को दीवाना बना लिया है।

ranveer singh looks change in lockdown with beard and grown hair gone viral on social media
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर बढ़े हुए बालों और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि लॉकडाउन की वजह से वो इसे नहीं कटवा पाए हैं। वीडियो में रणवीर अपने बढ़े हुए बालों और दाढ़ी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। भले ही रणवीर का ये नया लुक लॉकडाउन की वजह से हो लेकिन फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

😍😍@ranveersingh #lockdownlife . . . . . . . .#meme #memes #ranveersingh #dankmemes #memesdaily #funnymemes #ranveersinghfanclub #bollywood #humor #follow #like #dankmeme #love #hairstyles #hollywoodstudios #ranveersinghfanclub #dailymemes #edgymemes #fashion #tiktokindia #tiktok #deepikapadukone #memepage #bollywoodstars #tiktokers #memer #memeinstagram #tiktokmems #quarantinestories

A post shared by THE DICTATOR (@the_dictator_20) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh looks change in lockdown with beard and grown hair gone viral on social media
रणवीर सिंह - फोटो : instagram

याद दिला दें कि रणवीर सिंह, गोलियों की रासलीला - रामलीला और पद्मावत जैसी फिल्मों में बड़ी दाढ़ी के साथ नजर आ चुके हैं। उनके इन लुक्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि रियल लाइफ में रणवीर ज्यादातर क्लीन शेव या छोटी दाढ़ी में ही नजर आते हैं, अगर वो किसी फिल्म के लुक में न हो तो। 

विज्ञापन
ranveer singh looks change in lockdown with beard and grown hair gone viral on social media
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म 83, लॉकडाउन की वजह से लटक गई है। इस फिल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए पहले वर्ल्ड कप के बारे में है। इस फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती दिखेंगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed