फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जामिया में पुलिस कार्रवाई पर जावेद अख्तर ने उठाए सवाल तो इस IPS अधिकारी ने दिया ऐसा जवाब

Tue, 17 Dec 2019 06:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 17 Dec 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
jamia row ips Sandeep Mittal reply to javed akhtar on a tweet
javed akhtar - फोटो : Social Media

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की पिटाई की कड़ी निंदा की है। एक शख्स को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए जावेद अख्तर ने पुलिस को यूनिवर्सिटी के लिए खतरा बताया। उनके इस ट्वीट पर एक IPS अधिकारी ने उन्हें जवाब दिया है।

jamia row ips Sandeep Mittal reply to javed akhtar on a tweet
javed akhtar
दरअसल किसी शख्स ने जावेद अख्तर को टैग करते हुए लिखा, 'जामिया के छात्र मीडिया पर हमला कर रहे हैं। उस मीडिया पर जो उन्हें उनके द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण विरोध का आईना दिखा रहे हैं,  लेकिन एंटी-नेशनल और सेक्युलर लोग इसकी निंदा नहीं करेंगे। ये शहरी आतंकवादी हैं।'
 
jamia row ips Sandeep Mittal reply to javed akhtar on a tweet
javed akhtar

इस ट्वीट पर जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने लिखा, 'लॉ ऑफ लैंड के मुताबिक, किसी भी परिस्थिति में पुलिस किसी भी यूनिवर्सिटी के कैंपस में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की इजाजत के बिना नहीं घुस सकती। जामिया कैंपस में बिना इजाजत घुसकर पुलिस ने एक ऐसी मिसाल कायम की है जो हर यूनिवर्सिटी के लिए एक खतरा है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
jamia row ips Sandeep Mittal reply to javed akhtar on a tweet
Javed Akhtar - फोटो : amar ujala

जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर आईपीएस संदीप मित्तल ने उनपर तंज कस दिया। संदीप मित्तल ने लिखा, 'प्रिय कानूनी विशेषज्ञ, कृपया लॉ ऑफ लैंड, अनुभाग संख्या और अधिनियम आदि के नाम को थोड़ा विस्तार से समझाएं ताकि हम भी प्रबुद्ध हों।'
 

विज्ञापन
jamia row ips Sandeep Mittal reply to javed akhtar on a tweet
Swara Bhaskar and Richa Chadda - फोटो : Social Media

बता दें कि पुलिस द्वारा छात्रों के साथ इस तरह का सलूक करने के विरोध में अनुभव सिन्हा, आयुष्मान खुराना, मनोज बाजपेयी, रितेश देशमुख, अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, अली फजल,रिचा चड्ढा, पूजा भट्ट, महेश भट्ट, विक्रांत मैसी और कोंकण सेन शर्मा जैसे तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर इसपर विरोध जताया है।

आयुष्मान खुराना और मनोज बाजपेयी ने किया जामिया के छात्रों का समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed