सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कोटा की स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में बूंदी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने रविवार को अहमदाबाद से पायल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें बूंदी लाया गया।
पायल रोहतगी की जमानत याचिका खारिज, गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंदी की एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि सोमवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने अगले मंगलवार तक उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच, बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी के वकील ने कहा कि वह राहत के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे। नेहरू गांधी परिवार पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने को लेकर बूंदी के रहने वाले राजस्थान के यूथ कांग्रेस महासचिव चार्मेश शर्मा ने पायल के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
इससे पहले पायल की गिरफ्तारी के बाद हलवान संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई थी। उन्होंने अपने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर लिखा- यह कांग्रेस शासक राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने गृहमंत्री कार्यालय, पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी को टैग कर इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई।
अपनी गिरफ्तारी पर पायल ने ट्वीट में लिखा था- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया है।
I am arrested by @PoliceRajasthan for making a video on #MotilalNehru which I made from taking information from @google 😡 Freedom of Speech is a joke 🙏 @PMOIndia @HMOIndia
आयुष्मान खुराना और मनोज बाजपेयी ने किया जामिया के छात्रों का समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात