फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना और मनोज बाजपेयी ने किया जामिया के छात्रों का समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात

Tue, 17 Dec 2019 01:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 17 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and manoj bajpayee react to Jamia protests
Ayushmann Khurrana and manoj bajpayee - फोटो : Social Media

नागरिक संशोधन बिल पर हो रहे हंगामे की आग अब देश के कई हिस्सों में पहुंच गई है। खासकर इसका सबसे ज्यादा असर राजधानी दिल्ली में दिखाई दे रहा है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 15 दिसंबर को नागरिक संशोधन बिल के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति आ गई। पुलिस पर यूनिवर्सिटी के अंदर घुसकर छात्रों को बर्बरता पूर्वक पीटने और बदसलूकी का आरोप लगा है। इसी के चलते कई बॉलीवुड एक्टर इस घटना की निंदा कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना और मनोज बाजपेयी ने छात्रों का समर्थन करते हुए इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ayushmann Khurrana and manoj bajpayee react to Jamia protests
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala, mumbai

आयुष्मान खुराना ने ट्वीट कर लिखा है, 'जिन हालात से छात्र गुजरे हैं मुझे उस पर गहरा दुख है। मैं इस बात की कड़ी निंदा करता हूं। हम सभी को अपनी अभिव्यक्ति की मौलिक स्वतंत्रता का विरोध और प्रदर्शन करने का अधिकार है। हालांकि प्रदर्शन को उग्र नहीं होना चाहिए था, ना ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाना चाहिए था। यह प्रतिकूल है। प्रिय देशवासियों यह गांधी जी की धरती है। अभिव्यक्ति का रास्ता अहिंसा ही होना चाहिए। लोकतंत्र में विश्वास रखें।'

Ayushmann Khurrana and manoj bajpayee react to Jamia protests
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज बाजपेयी ने भी इस घटना को लेकर लिखा, 'ऐसा वक्त हो सकता है जब हम अन्याय को रोकने के लिए शक्तिहीन होते हैं, लेकिन किसी भी समय ऐसा नहीं होना चाहिए जब हम विरोध करने में विफल हों। विरोध करने के लिए छात्रों और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ हूं! मैं छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and manoj bajpayee react to Jamia protests
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

इससे पहले अजय देवगन ने कहा था, 'मैं इस मामले में सहमत या असहमत होने वाली कोई बात नहीं कहूंगा। मेरा बस ये कहना है कि ये लोकतंत्र है। जो लोग मानते हैं उनकी अपनी राय है और जो नहीं मानते ये उनका भी अपना विचार है। मेरा बस यही कहना है कि विचार रखना चाहिए, इस पर बहस भी होनी चाहिए, लेकिन हिंसा नहीं होनी चाहिए। इस मुद्दे को बातचीत कर के सुलझा लेना चाहिए।' 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and manoj bajpayee react to Jamia protests
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बता दें कि पुलिस द्वारा छात्रों के साथ इस तरह का सलूक करने के विरोध में अनुभव सिन्हा, रितेश देशमुख, अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, अली फजल,रिचा चड्ढा, पूजा भट्ट, महेश भट्ट, विक्रांत मैसी और कोंकण सेन शर्मा जैसे तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर इसपर विरोध जता चुके हैं।

नागरिकता संशोधन कानून और जामिया प्रदर्शन पर ये बोले रजनीकांत, दरबार के ट्रेलर लॉन्च पर हुआ सवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed