फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9वें दिन ही जाह्नवी-ईशान की 'धड़क' का हुआ डिब्बा गुल, करियर की उड़ान पर लग सकता है ब्रेक

Sun, 29 Jul 2018 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 9
dhadak
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ गई है। फिल्म की धीमी रफ्तार का सीधा असर 'धड़क' के कलेक्शन पर पड़ा है। पहले वीकेंड में इस फिल्म की रफ्तार थोड़ी ठीक रही लेकिन हफ्ता भर होने तक इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। इस फिल्म का 9वें दिन का कलेक्शन उम्मीद से भी कम है।
Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 9
Dhadak
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि 'धड़क' 'सैराट' का जादू बिखेरने में कामयाब रहेगी लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई को देखकर लगता है कि जैसे तैसे 'धड़क' ने फिल्म बनने में लगी लागत को निकाल लिया है। 'धड़क' जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म है तो वहीं ईशान खट्टर की दूसरी।
Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 9
Dhadak
तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 9वें दिन 'धड़क' ने कुल 58.19 करोड़ की कमाई की है। पूर हफ्ते के कलेक्शन में पर नजर डालें तो जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़, सोमवार को 5.52 करोड़, मंगलवार को 4.76 करोड़ ,बुधवार को 4.06 करोड़ और गुरुवार को 3.55 करोड़ और शुक्रवार को 2.61 करोड़ की और शनिवार को 4.02 करोड़ की कमाई की। यानि की 'धड़क' का कुल कलेक्शन अब तक 58.19 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 9
Dhadak
धड़क 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। 'सैराट' एक मराठी फिल्म थी इसलिए इसका बजट सिर्फ 4 करोड़ रुपए था । रीजनल सिनेमा पैसों के मामले हिंदी सिनेमा से काफी पीछे है। लो बजट फिल्म होने के बावजूद रिंकू राजगुरु और आकाश थोसर ने अपनी एक्टिंग के दम पर इस फिल्म को हिट करवाया था। वहीं 'सैराट' के मुकाबले 'धड़क' का बजट काफी ज्यादा है । फिल्म 50 करोड़ रुपए में बनी है । साथ ही 20 करोड़ रुपए फिल्म के ऐड और मार्केटिंग पर खर्च किए गए हैं । फिल्म का टोटल बजट 70 करोड़ रुपए है ।
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 9
Dhadak
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के ऊपर इस फिल्म के कलेक्शन को लेकर काफी बड़ी जिम्मेदारी थी। इस फिल्म के लिए दोनों को 60 लाख रुपए दिए गए हैं । फिलहाल क्या जाह्नवी-ईशान की जोड़ी ने फिल्म बनने में लगी लागत को तो निकाल लिया है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि 'धड़क' ऐड और मार्केटिंग पर खर्च किए गए रुपए निकाल पाएगी या फिर नहीं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed