{"_id":"5b1f9b9b4f1c1b634d8b6116","slug":"janhvi-kapoor-and-ishaan-khattar-film-dhadak-has-been-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं उतर रहा दर्शकों के सिर से 'धड़क' का बुखार, अब तक 1.5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नहीं उतर रहा दर्शकों के सिर से 'धड़क' का बुखार, अब तक 1.5 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया ट्रेलर
Tue, 12 Jun 2018 04:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की चर्चित फिल्म 'धड़क' का सोमवार को ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया है कि रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है। 'धड़क' में जाह्नवी के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं।
2 of 4
जाह्नवी और ईशान की जोड़ी शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है। वहीं ट्रेलर में भी इन दोनों की केमेस्ट्री देखती ही बन रही है। 24 घंटे के अंदर 'धड़क' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर ऐसा धमाल मचाया है कि यह यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 17 मिलियन यानी डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म की कहानी राजस्थानी पृष्टभूमि पर आधारित है, इसमें दोनों स्टार मेवाड़ी लहजे में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
3 of 4
बात करें फिल्म 'धड़क' की अन्य चीजों की तो यह फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार की कहानी को दर्शाती है। ‘सैराट’ का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया था। वहीं धड़क का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि 'धड़क' फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है। जाह्नवी की यह पहली फिल्म है तो वहीं ईशान की दूसरी। इससे पहले ईशान खट्टर ईरानी डायरेक्टर माजिद मजिदी की फिल्म 'बियॉन्ड का क्लाउड्स' में नजर आए थे। इस फिल्म में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।