{"_id":"68b5bae96d37e7553a089711","slug":"janhvi-kapoor-and-sidharth-malhotra-film-param-sundari-day-4-monday-box-office-collection-2025-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Param Sundari Day 4: सोमवार को फीका पड़ गया ‘परम सुंदरी’ का जादू, जानिए चौथे दिन की कितनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Param Sundari Day 4: सोमवार को फीका पड़ गया ‘परम सुंदरी’ का जादू, जानिए चौथे दिन की कितनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 01 Sep 2025 08:58 PM IST
सार
Film Param Sundari Day 4 Box Office Collection: फिल्म ‘परम सुंदरी’ को रविवार के दिन छुट्टी का फायदा मिला और इसने बढ़िया कलेक्शन किया लेकिन सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट आ गई।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'परम सुंदरी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘परम सुंदरी’ को आज सिनेमाघरों में चौथा दिन है। इस फिल्म ने 7.25 करोड़ से अपना खाता खोला, वीकएंड पर भी अच्छी कमाई की। लेकिन चौथे दिन यानी सोमवार को आकर इसकी कमाई की रफ्तार कम हो गई। जानिए, सोमवार को इतने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
2 of 5
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
‘परम सुंदरी’ का चौथे दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार चौथे दिन फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने 1.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 27.92 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 50-60 करोड़ बताया गया है। ऐसे में देखा जाए तो यह अपना आधा बजट तो वसूल कर चुकी है या उसके करीब पहुंच चुकी है।
3 of 5
फिल्म 'परम सुंदरी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वीकएंड के मुकाबले काफी कम रही सोमवार को कमाई
‘परम सुंदरी’ फिल्म ने वीकएंड यानी शनिवार और रविवार को 10 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार को इसने 9.25 करोड़ रुपये और रविवार को 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि सोमवार को यह कलेक्शन सिमट कर 1.17 करोड़ रुपये रहा गया। अधिकतर वीकएंड के बाद फिल्मों का कलेक्शन घटता है क्योंकि वीक डेज पर ऑडियंस कम संख्या में सिनेमाघरों में आती है। लेकिन ‘परम सुंदरी’ का कलेक्शन बहुत ज्यादा ही घट गया है।
फिल्म 'परम सुंदरी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
दर्शकों को रोमांस से ज्यादा केरल की लोकेशन भा गई
फिल्म ‘परम सुंदरी’ एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है, वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है। फिल्म में केरल की सुंदर लोकेशन के बीच जान्हवी, सिद्धार्थ का रोमांस दिखाया है। दर्शकों को राेमांस से ज्यादा केरल की लोकेशन पसंद आई है। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा काफी हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'परम सुंदरी' में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ये सितारे भी फिल्म में नजर आए
फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।इस फिल्म को तुषार जलोटा ने निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।