नए साल की शुरुआत होने में भले ही कुछ घंटे बाकी हो लेकिन श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने साल की शुरुआत होने से पहले पूरी प्लानिंग कर ली है। जाह्नवी कपूर ने इस साल 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी लेकिन नया साल आने से पहले उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खास बात यह है कि जाह्नवी के इस फैसले की जानकारी पापा बोनी कपूर को बिल्कुल नहीं है।
नए साल से पहले जाह्नवी कपूर ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला, बोनी कपूर को नहीं है भनक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'धड़क' फिल्म में जाह्नवी कपूर सिंपल लुक में नजर आई थीं। लंबे बाल और शर्मीली अदा से उन्होंने लोगों को इंप्रेस कर दिया था। अगर आपके मन में जाह्नवी कपूर की वही छवि अभी भी बनी हुई है तो उसे बदल लीजिए क्योंकि जाह्नवी कपूर ने अपने लुक में बड़ा बदलाव किया है। जाह्नवी ने यह बदलाव एक मैगजीन के फोटोशूट के लिए किया है।
नए साल से पहले जाह्नवी कपूर का यह नया लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में जाह्नवी कपूर पीले रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि जाह्नवी ने अपना न्यू हेयर कट करवा लिया है जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं। दरअसल, जाह्नवी कपूर ने 'कॉस्मोपॉलिटन इंडिया मैगजीन' के जनवरी एडिशन के लिए यह फोटोशूट करवाया है।
A post shared by Cosmopolitan India (@cosmoindia) on
इस मैगजीन के फोटोशूट के लिए जाह्नवी ने अपन लुक में बदलाव किया है। वीडियो में जाह्नवी कह रही हैं कि उन्होंने मैगजीन के कवर शूट के लिए बालों को छोटा करवाया है। जब पापा को इस बारे में पता चलेगा तो शायद वह मुझे मार ही दें। आपको बता दें, श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर जाह्नवी और खुशी के दिल के काफी करीब हैं। बोनी अपनी दोनों बेटियों को मां और बाप दोनों का प्यार दे रहे हैं।
फिल्म की बात करें तो जाह्नवी कपूर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर ने इसी साल ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पांस मिला था। हालांकि जाह्नवी और ईशान की एक्टिंग की तारीफ हुई थी।