फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी के जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी, तस्वीर शेयर कर लिखी इमोशनल कैप्शन

Tue, 13 Aug 2019 12:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 13 Aug 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor emotional post on sridevi birth anniversary
sridevi, janhvi kapoor - फोटो : social media

भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर बेटी जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर उन्हें कुछ यूं याद किया।

janhvi kapoor emotional post on sridevi birth anniversary
janhvi kapoor - फोटो : social media

जाह्नवी के लिए आज का दिन बेहद इमोशनल है। यह उनके पोस्ट से भी जाहिर होता है। जाह्नवी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मां, आई लव यू।' श्रीदेवी ने अपनी बेटी को भी सुपरस्टार बनाने का सपना देखा, लेकिन जाह्नवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही उनका निधन हो गया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dreaming in black and white

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

janhvi kapoor emotional post on sridevi birth anniversary
sridevi - फोटो : social media

श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से कर दी थी। साल 1976 से 1982 के बीच उन्होंने कई सारी तमिल और तेलुगू फिल्में की जिसमें से ज्यादातर फिल्में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ कीं। बॉलीवुड में श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री रहीं जिन्होंने हमेशा चुनौतीपूर्ण किरदार बखूबी से निभाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor emotional post on sridevi birth anniversary
Janhvi Kapoor,Ishaan Khatter - फोटो : social media

जाह्नवी कपूर की बात करें तो उन्होंने ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है। अफेयर की खबरों को लेकर ईशान और जाह्नवी ने तो कभी कुछ नहीं कहा लेकिन बोनी कपूर ने इस पर कहा कि  'हां, जाह्नवी और ईशान ने एक साथ फिल्म की है और दोनों पहले से ही दोस्त हैं। मैं उन दोनों की दोस्ती की इज्जत करता हूं।'

ये भी पढ़ें: 13 की उम्र में मां का किरदार कर हिट हो गई थीं श्रीदेवी, रजनीकांत के साथ दीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में

विज्ञापन
janhvi kapoor emotional post on sridevi birth anniversary
Janhvi Kapoor - फोटो : social media

जाह्नवी अभी फिल्म रूही आफजा की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है। साथ ही दोस्ताना 2 में भी उनकी एंट्री हुई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन्स ने दोस्ताना 2 का एलान करते समय इसके एक हीरो की जगह खाली रखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed