वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर 'बवाल' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा में पहली बार वरुण और जान्हवी ने एक साथ काम किया है । फिल्म को सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही है और वरुण और जान्हवी को उनके प्रदर्शन के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। अब जान्हवी ने भी फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
Janhvi Kapoor: जान्हवी ने 'बवाल' पसंद करने के लिए फैंस का किया आभार व्यक्त, भावुक नोट साझा कर कहा धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘बवाल’ की रिलीज के कुछ दिनों बाद जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों के लिए एक भावुक नोट लिखा है। जान्हवी ने उनके प्रदर्शन की सराहना करने और बवाल में उनके किरदार निशा पर प्यार बरसाने के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। फैंस भी कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री की तारीफ करने से नहीं चूक रहे हैं।
View this post on Instagram
जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने को-स्टार वरुण के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘आपका प्यार बवाल रहा है। निशा को अपने और अज्जू को सुधारने के लिए, हमारी कहानी और काम को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। एक धारणा बनाने में, एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने और कुछ प्रकार की मान्यता को अपनाकर हम इस दौड़ में कहीं खो गए हैं। कभी-कभी कुछ चीजें हमें सबसे बड़ी समस्या लगती है। हालांकि, यह सब हमारे दिमाग का फितूर होता है।’
Samantha: अभिनय से ब्रेक के बीच सामंथा अध्यात्म को दे रहीं समय, फोटो शेयर कर दिखाई अपनी सुबह की झलक
जान्हवी ने आगे लिखा, ‘कभी-कभी हम सबसे सरल चीजों को तब तक महत्व देना भूल जाते हैं जब तक हम उसे खो नहीं देते। इसके बाद तब जाकर हमें एहसास होता है कि सच्ची खुशी का यही एक मौका था। यह हमारे बवाल का दिल है। हमारी फिल्म देखने के बाद आपमें से कई लोगों को ऐसी भावनाओं को देखना हमारे लिए काफी गौरवान्वित साबित हुई है।’
जान्हवी के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म में आपका अभिनय वाकई काफी सराहनीय रहा है। आज आपकी मां आप पर गौरवान्वित महसूस कर रही होंगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तुम खुद बवाल हो या फिल्म बवाल है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आगे की फिल्मों के लिए शुभकामनाएं जान्हवी।’