फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जान्हवी से बोला पैपाराजी- 'बोलो तो घर तक भी आ जाएं', अभिनेत्री ने दिया ये शानदार जवाब

Fri, 28 Feb 2020 08:11 PM IST
Jaya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 28 Feb 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Janhvi kapoor Funny conversation video with paparazzi is viral
janhvi - फोटो : insatgram

गुरुवार शाम फिल्म धड़क के निर्देशक शशांक खेतान की बर्थडे पार्टी आयोजित की गई। इस खास पार्टी में अर्जुन कपूर, करण जौहर, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, अपारशक्ति खुराना सहित जान्हवी कपूर भी मौजूद रहीं। लेकिन पार्टी के बाहर कुछ ऐसा हो गया कि जान्हवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Janhvi kapoor Funny conversation video with paparazzi is viral
जाह्नवी कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस पार्टी में जान्हवी ब्लैक टॉप के साथ रिप्ड जींस और स्नीकर्स पहनी नजर आईं। ऐसे में जब पार्टी खत्म होने के बाद जब वो घर जाने के लिए अपनी गाड़ी की ओर बढ़ी तो मीडिया के कैमरापर्सन भी उनके पीछे चलने लगे।पैपाराजी को पीछे आते देख जान्हवी ने हंसकर सवाल किया कि आप किधर तक चल के आओगे? तो जवाब में कहा गया- 'आपकी गाड़ी तक'। वहीं इतने के बीच एक पैपाराजी ने कहा कि आप बोलो तो घर तक भी आ जाएं। इस पर जान्हवी हंसी और बोलीं आ जाइए।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#janhvikapoor Clicked at #shashankkhaitan Residence . #yogenshah @yogenshah_s

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

Janhvi kapoor Funny conversation video with paparazzi is viral
janhvi - फोटो : insatgram

बता दें कि जान्हवी ने फिल्म धड़क के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। फिल्म में जान्हवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म मराठी फिल्म सैराट का रीमेक थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#vrundavan at #shashankkhaitan birthday bash #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi kapoor Funny conversation video with paparazzi is viral
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात जान्हवी की आनी वाली फिल्मों की करें तो जान्हवी जल्दी ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजरआएंगी। इसके साथ ही दोस्ताना 2 भी जान्हवी की झोली में हैं। फिल्म में जान्हवी के साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इसके अलावा करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में भी जान्हवी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed