फिल्म कबीर सिंह में प्रीति का किरदार निभाकर सभी का दिल जीतने वालीं कियारा आडवाणी के सितारे बुलंदी पर नजर आ रहे हैं। कियारा के पास एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। वहीं कियारा भी हर कसौटी पर खरी उतर रही हैं। ऐसे में अब कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'कबीर सिंह' की 'प्रीति' के साथ रोमांस करता दिखा ये अभिनेता, वायरल हो रहा रोमांटिक वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कियारा फिलहाल कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया 2 के शूट में बिजी है। अभी फिल्म का शूट राजस्थान में जारी है। ऐसे में फिल्म के शूट से कुछ वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कार्तिक और कियारा का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है।
A post shared by KARTIK AARYAN FC👑 (@kartikaaryan__universe) on
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उस वीडियो में कार्तिक ने कियारा आडवाणी को गोद में उठा कर रखा है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी रोमांटिक गाने का शूट कर रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
A post shared by KARTIK AARYAN FC👑 (@kartikaaryan__universe) on
वैसे बात कार्तिक आर्यन के फिल्मी करियर की करें तो कार्तिक के पास खाते में भूल भुलैया 2 के बाद दोस्ताना 2 भी है। फिल्म में कार्तिक के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। वहीं कार्तिक की आखिरी फिल्म लव आज कल थी। फिल्म में कार्तिक को सारा अली खान का साथ मिला था।
वहीं बात कियारा आडवाणी की करें तो कियारा आखिरी बार अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ के साथ गुड न्यूज में नजर आई थीं। वहीं कियारा के पास कार्तिक के साथ भूल भुलैया और अक्षय कुमार के साथ लक्ष्मी बॉम्ब भी खाते में शामिल है।
अब स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभाएंगे आयुष्मान, ये मशहूर हीरोइन बनेंगी उनकी मरीज