फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोनी कपूर के घर में दो और लोग निकले कोरोना संक्रमित, जान्हवी और खुशी की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Fri, 22 May 2020 04:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 22 May 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor khushi kapoor and boney kapoor corona test negative two more found corona positive
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : Social Media

फिल्म निर्माता बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर में एक हाउस हेल्पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद बोनी कपूर, उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित घर में रहने वाले दूसरे लोगों का भी कोरोना टेस्ट हुआ जिनमें दो और लोग संक्रमित पाए गए। जबकि बाकी अन्य सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Janhvi Kapoor khushi kapoor and boney kapoor corona test negative two more found corona positive
बोनी कपूर

जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के घर में काम करने वाले 23 वर्षीय चरण साहू नाम के सहायक की तबीयत शनिवार से ही खराब चल रही थी। टेस्ट कराने पर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया। इस बारे में तुरंत सोसाइटी को सूचना दी गई जिन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार को दी।

Janhvi Kapoor khushi kapoor and boney kapoor corona test negative two more found corona positive
बोनी कपूर

चरण साहू के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित घर के सभी लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था, जिसके बाद सभी का टेस्ट कराए जाने का फैसला लिया गया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि घर के दो और सहायकों को भी कोरोना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor khushi kapoor and boney kapoor corona test negative two more found corona positive
बोनी कपूर और जान्हवी कपूर - फोटो : amar ujala mumbai

इस बारे में बात करने पर बोनी कपूर ने बताया था कि वह अपने बच्चों और दूसरे स्टाफ के साथ घर पर स्वस्थ व सकुशल हैं। जब से लॉकडाउन शुरू हुआ, वे कहीं बाहर भी नहीं निकले हैं। बोनी कपूर ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारा स्टाफ का ये शख्स भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएगा। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के चलते हम लोगों को जो भी आवश्यक कदम स्थानीय प्रशासन ने सुझाए हैं, हम उन पर अमल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor khushi kapoor and boney kapoor corona test negative two more found corona positive
बोनी कपूर - फोटो : social media

जान्हवी कपूर और खुशी कपूर को लेकर बोनी कपूर ने कहा, 'बच्चे मेरे साथ ही हैं और वो सभी ठीक हैं। मेरे स्टाफ के अन्य सदस्य भी एकदम ठीक हैं। तत्काल रिस्पॉन्स के लिए हम महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के शुक्रगुजार हैं। हम बहुत संजीदगी से बीएमसी और मेडिकल टीम द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर रहे हैं।'

'महाभारत' में छोटे 'बलराम' बने थे चेतन हंसराज, वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा 'मैं कौन हूं?'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed