फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान्हवी कपूर के मैनेजर ने फैन के साथ की बदसलूकी, फिर अभिनेत्री ने किया कुछ ऐसा की हो रही तारीफ, देखें वीडियो

Mon, 08 Mar 2021 06:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 08 Mar 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Janhvi kapoor manager spotted manhandling a fan who came close to actress  for selfie see video
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ दिन पहले अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। जन्मदिन के दिन जान्हवी कपूर शहर से बाहर थी। अब उनका एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री के मैनेजर उनके एक फैन के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आए। अब इस स्थिति में जान्हवी कपूर ने कुछ ऐसा किया है जिससे ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Janhvi kapoor manager spotted manhandling a fan who came close to actress  for selfie see video
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram fan page

जान्हवी का ये वीडियो मुंबई लौटते समय एयरपोर्ट का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ फैंस जान्हवी को देखकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने जान्हवी के नजदीक जाकर सेल्फी लेने की कोशिश की। ऐसे में अभिनेत्री के मैनेजर ने झल्लाते हुए फैन का हाथ झटक दिया और कहा, 'बंद करो यार'।

View this post on Instagram

A post shared by Jasus Here (@jasus007)

Janhvi kapoor manager spotted manhandling a fan who came close to actress  for selfie see video
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अब ऐसी स्थिति में ज्यादतर सितारे आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन जान्हवी रुकी और तुरंत पीछे मुड़ी। इसके बाद जान्हवी ने उस शख्स के पास जाकर सेल्फी के लिए पोज भी दिया। अब जान्हवी के ऐसा व्यवहार करने से फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि जान्हवी एक स्टार किड हैं और खुद हीरोइन बन चुकी हैं। ऐसे में फैन के साथ उनका इस तरह का व्यवहार बताता है कि उनके अंदर घमंड बिल्कुल भी नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi kapoor manager spotted manhandling a fan who came close to actress  for selfie see video
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी के इस बात के लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद से कई लोगों ने जान्हवी को मास्क ना पहनने के लिए ट्रोल भी किया। वहीं बहुत से लोग जान्हवी पर खुलकर प्यार लुटा रहे हैं। जान्हवी ने तस्वीर खिंचवाने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलकर केक भी काटा जो फोटोग्रॉफर्स ने उनके लिए अरेंज किया था।

विज्ञापन
Janhvi kapoor manager spotted manhandling a fan who came close to actress  for selfie see video
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी की फिल्म 'रुही' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। राजकुमार और जान्हवी की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में बनी है। ऐसे में फैंस ये फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा जान्हवी फिल्म 'गुड लक जैरी' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। जान्हवी कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed