फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद खूबसूरत हैं मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा, सोशल मीडिया पर हॉट तस्वीरें साझा कर फैलाती हैं सनसनी

Mon, 08 Mar 2021 06:31 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 08 Mar 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty Daughter-In-Law Madalsa Sharma Superhit Role in Anupama TV Show
मिथुन चक्रवर्ती, मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हो गए हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा पार्टी का दामन थामा है। वहीं मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा भी अपने एक्टिंग टैलेंट के चलते खबरों में बनी रहती हैं। मदालसा इन दिनों टेलीविजन के चर्चित शो 'अनुपमा' में अहम भूमिका निभा रही हैं। मदालसा की शादी मिथुन के बेटे महाअक्षय (मिमोह) से हुई है।

Mithun Chakraborty Daughter-In-Law Madalsa Sharma Superhit Role in Anupama TV Show
मदालसा शर्मा, शीला शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मदालसा फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। मदालसा की मां एक्ट्रेस शीला शर्मा हैं जिन्होंने 1988 में आई महाभारत में देवकी का किरदार निभाया था। मदालसा एक इंटरनेशनल मॉडल भी हैं। कई बड़े फैशन शोज में नजर आती रहती हैं। हिंदी, तेलगू, कन्नड़, तमिल, जर्मन और पंजाबी भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2011 में रिलीज हुई गणेश आचार्या की फिल्म एंजेल से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।

Mithun Chakraborty Daughter-In-Law Madalsa Sharma Superhit Role in Anupama TV Show
मदालसा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

मदालसा शर्मा टेलीविजन के नंबर वन शो 'अनुपमा' में काव्या का किरदार निभा रही हैं। अपने किरदार को लेकर अभिनेत्री काफी प्रसन्न हैं। मदालसा कहती हैं कि “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मेरे मन में वर्षों से इस धारावाहिक के निर्माता के प्रति असीम सम्मान है। जब मैंने पहली बार काव्या की भूमिका सुनी तो मैंने तुरंत हां कह दिया। हर दिन जब मैं कुछ अच्छा करने की भावना के साथ सेट पर आती हूं। मेरा परिवार महसूस करता है कि काव्या वास्तव में एक मजबूत चरित्र है और बहुत अलग तरीके से सोचती है। वे खुश हैं कि मैं भूमिका को दृढ़ता से निभा रही हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty Daughter-In-Law Madalsa Sharma Superhit Role in Anupama TV Show
मदालसा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं मदालसा का अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी बेहद खूबसूरत रिश्ता है। इतना ही नहीं, बीते दिनों मिथुन ने अपनी बहू के लिए शूटिंग सेट पर एक सरप्राइज भेजा था जिसमें उन्होंने खासतौर से अपनी बहू के लिए शाकाहारी भोजन पहुंचवाया था।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty Daughter-In-Law Madalsa Sharma Superhit Role in Anupama TV Show
मिथुन चक्रवर्ती, मदालसा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसपर मदालसा कहती हैं कि, “मेरे ससुर एक शानदार शेफ हैं। विभिन्न व्यंजनों के बारे में उनका ज्ञान अद्भुत है। वह अपनी खुद की रेसिपी बनाते हैं और जब भी वह कुछ बनाते हैं मैं उसका स्वाद लेती हूं। मुझे यह दुनिया का सबसे स्वादिष्ट व्यंजन लगता है। जब पिताजी हम सभी के लिए बिरयानी लेकर आए तो धारावाहिक के सभी कलाकारों ने भोजन का आनंद लिया।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed