फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के लिए मिसाल हैं बॉलीवुड की ये सिंगल मदर्स, पति के बिना अकेले उठा रहीं बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी

Mon, 08 Mar 2021 05:17 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 08 Mar 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen to karishma kapoor and Konkona Sen Sharma single mother in bollywood taking care and raising their children alone
बॉलीवुड की सिंगल मदर्स - फोटो : Social media

पूरी दुनिया में 8 मार्च को यानी आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर रिश्ते में महिलाओं की खास भूमिका होती है। मां का रिश्ता तो अनमोल ही होता है। बॉलीवुड में जितनी भी सेलिब्रिटीज सिंगल मदर हैं, वो वाकई में बाकी सभी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं। आज हम आपको ऐसी ही सिंगल मदर्स के बारे में बता रहे हैं।

Sushmita Sen to karishma kapoor and Konkona Sen Sharma single mother in bollywood taking care and raising their children alone
sushmita sen daughter

सुष्मिता सेन
अभिनेत्री सुष्मिता सेन की दो बेटियां हैं, लेकिन पति नहीं। बता दें कि सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है। उन्होंने 25 साल की उम्र में पहली बेटी रेनी को गोद लिया था। दस साल बाद 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। वे दोनों बेटियों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं।

Sushmita Sen to karishma kapoor and Konkona Sen Sharma single mother in bollywood taking care and raising their children alone
ताज के साये में बच्चों संग फोटो खिंचाती करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला

करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर को कौन नहीं जानता है। करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन आपसी मतभेदों के कारण यह रिश्ता नहीं चल पाया। अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। कई बार करिश्मा और उनके बच्चों की तस्वीरे मीडिया के कैमरे में कैद होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen to karishma kapoor and Konkona Sen Sharma single mother in bollywood taking care and raising their children alone
कोंकणा सेना शर्मा - फोटो : Instagram

कोंकणा सेन
अभिनेत्री कोंकणा सेन की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। उन्होंने अभिनेता रणवीर शौरी से शादी की थी। कोंकणा अपने बेटे की अच्छे से परवरिश कर रही हैं। शादी के कुछ ही दिनों उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी शेयर की थी, लेकिन सच यही था कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही प्रेगनेंट हो चुकी थीं। रणवीर शौरी से अलग होने के बाद कोंकणा ने बेटे के पालन-पोषण के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।

विज्ञापन
Sushmita Sen to karishma kapoor and Konkona Sen Sharma single mother in bollywood taking care and raising their children alone
रवीना टंडन की बेटी - फोटो : Social media

रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने 2004 में अनिल ठडानी से शादी की थी, लेकिन वो इससे पहले ही दो बेटियों को गोद ले चुकी थीं। उनकी बेटियों का नाम पूजा और छाया है। बता दें कि हाल ही में बड़ी बेटी छाया की शादी रवीना ने करवाई है। रवीना अब 4 बच्चों की मां हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed