{"_id":"608d02434d437e1ba16dc039","slug":"janhvi-kapoor-photo-in-white-bold-dress-from-maldives-vacation-gone-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोल्ड ड्रेस में जान्हवी कपूर ने दिए कातिलाना पोज, तस्वीर देख धड़क उठे फैंस के दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोल्ड ड्रेस में जान्हवी कपूर ने दिए कातिलाना पोज, तस्वीर देख धड़क उठे फैंस के दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sat, 01 May 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में मालदीव वैकेशन के लिए सेलेब्स का सबसे पसंदीदा लोकेशन बना रहा। पिछले एक साल में लगभग हर सितारा यहां छुट्टियां मनाने पहुंच चुका है। वहीं, कुछ स्टार्स तो दो बार चक्कर लगा आए हैं। ये सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर पल-पल की अपडेट अपने फैंस को देते रहते हैं। कुछ दिन पहले जान्हवी कपूर भी मालदीव पहुंची थीं। छुट्टियां मनाते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। जान्हवी ने यहां पर एक मैगजीन के लिए फोटोशूट भी कराया था, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Social media
'धड़क' अभिनेत्री जान्हवी कपूर का ग्लैमरस फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में अभिनेत्री सफेद और नीले रंग की शिमरी बोल्ड आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जान्हवी ने ये शूट न्यूड मेकअप के साथ करवाया है। उनका ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Social media
जान्हवी की इन फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। उनके फैंस तो अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तस्वीर में जान्हवी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। उनका खूबसूरत अंदाज देख सभी दंग हैं। बता दें कि ये फोटोशूट उन्होंने एक मैगजीन के लिए करवाया था। कवर पेज पर उनकी तस्वीर सामने भी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Social media
जान्हवी कपूर की कई अन्य तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें उन्हें एक से बढ़कर एक लुक में देखा जा रहा है। अलग-अलग रंगों के आउटफिट्स में अभिनेत्री कहर ढा रही हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर तो फैंस बस यही कह रहे हैं कि अभिनेत्री के आगे मालदीव की खूबसूरती भी फीकी पड़ गई है।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : Social media
जान्हवी आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' में देखी गई थीं, जिसमें राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। वहीं, अभिनेत्री अब 'गुड लक जेरी' में दिखाई देंगी। उनके पास 'दोस्ताना-2' और करण जौहर की मल्टी-स्टारर 'तख्त' जैसे प्रोजेक्ट भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।