फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार राव-जान्हवी कपूर की फिल्म का नाम बदलकर हुआ 'रूही', इस तारीख़ को सिनेमाघर में होगी रिलीज

Mon, 15 Feb 2021 12:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Rajkummar Rao Varun Sharma starrer now titled 'Roohi', to hit cinemas in March
- फोटो : फिल्म-रूही

बीते कई दिनों से राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही अफजाना' चर्चा में है। अब खबर है कि फिल्म के नाम में बदलाव कर दिया गया है। दरअसल, इस फिल्म का नाम पहले 'रूही अफजाना' था लेकिन अब इसे बदलकर 'रूही' के नाम से रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ जाह्नवी कपूर एक साथ नजर आएंगे।वहीं साथ देने के लिए वरुण शर्मा भी दिखेंगे। 

Janhvi Kapoor Rajkummar Rao Varun Sharma starrer now titled 'Roohi', to hit cinemas in March
- फोटो : फिल्म-रूही

मेकर्स ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 15 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं, यह फिल्म 11 मार्च 2021 को रिलीज होगी। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। इससे पहले राजकुमार राव ने दिनेश के साथ 'स्त्री' फिल्म में काम किया था और इस फिल्म को भी लोगों ने खासा प्यार दिया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor Rajkummar Rao Varun Sharma starrer now titled 'Roohi', to hit cinemas in March
फिल्म रूही

इस फिल्म की टैगलाइन है, 'इस भूतिया शादी में आपका स्वागत है।' बता दें कि यह फिल्म दिनेश विजान के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का दूसरा पार्ट है। इसका पहला पार्ट स्त्री साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी राजकुमार राव ही थे लेकिन लीड अभिनेत्री के तौर पर फिल्म में श्रद्धा कपूर थीं। रूही के बाद एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर बात चल रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Rajkummar Rao Varun Sharma starrer now titled 'Roohi', to hit cinemas in March
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर - फोटो : फाइल

रूही का एलान 2019 में किया गया था। फिल्म पिछले साल जून में रिलीज़ होने वाली थी, मगर पैनडेमिक में सिनेमाघर बंद होने से फ़िल्म की रिलीज़ स्थगित कर दी गयी थी। रूही, बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फ़िल्मों की परंपरा  को आगे बढ़ा रही है। जाह्नवी कपूर 2018 में धड़क से डेब्यू के बाद अब बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। जाह्नवी की पिछली फ़िल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी गयी थी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फ़िल्म घोस्ट स्टोरीज़ में भी जाह्नवी नज़र आयी थीं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Rajkummar Rao Varun Sharma starrer now titled 'Roohi', to hit cinemas in March

बता दें कि 'रूही' का डायरेक्शन हार्दिक मेहता ने किया है। फिल्म की कहानी मृगदीप सिंह लांबा ने लिखी है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है। फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी है और लंबे समय से इसके रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed