फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धड़क' रिलीज होते ही बदले जाह्नवी कपूर के सुर, बोलीं- 'श्रीदेवी की बेटी हूं सिर्फ इसलिए...'

Sun, 22 Jul 2018 11:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor says do not love me or hate me just because of sridevi
जाह्नवी कपूर और ईशान कपूर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है जिसका नतीजा फिल्म 'धड़क' का बेहतरीन कलेक्शन है। जहां फिल्म ने पहले दिन अच्छी शुरुआत करते हुए 8.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 8 करोड़ के करीब रहा। ऐसे में कुल मिलाकर फिल्म ने 2 दिन में 16 करोड़ की कमाई कर ली है।
Janhvi Kapoor says do not love me or hate me just because of sridevi
Dhadak
इस बीच डीएनए से बात करते हुए जाह्नवी कपूर बताया कि लोगों को उनसे सिर्फ इसलिए प्यार या नफरत नहीं करनी चाहिए क्योंकि वो किसी की बेटी हैं। उन्होंने कहा- मैं खुद को साबित करना चाहती हूं। यहां जाह्नवी ने नेपोटिज्म पर भी बात की।
Janhvi Kapoor says do not love me or hate me just because of sridevi
dhadak

जाह्नवी ने कहा-  'मुझे नपोटिज्म समझ नहीं आता है लेकिन हम इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते हैं कि यह सभी जगह है। मेरा मानना है कि अगर कोई इंसान किसी मौके को गंभीरता से नहीं लेता है तो यह गलत है। हर किसी को अपने आप को साबित करने का मौका मिलना चहिए। बेशक मुझे बॉलीवुड में आसानी से एंट्री मिल गई हो लेकिन मैं हर अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए तैयार हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor says do not love me or hate me just because of sridevi
Ishaan khattar and jhanvi kapoor
'धड़क' फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइज 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'धड़क' में मुख्य रूप से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा है। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed