{"_id":"5b53fe8c4f1c1b47748b6428","slug":"ranbir-kapoor-sanju-film-box-office-collection-day-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है रणबीर की 'संजू', कमाई के मामले में चौथे हफ्ते भी है बेलगाम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक और रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है रणबीर की 'संजू', कमाई के मामले में चौथे हफ्ते भी है बेलगाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Jul 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ चौथे हफ्ते भी मजबूत है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की 'संजू' ने 330 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म धीमी रफ्तार से सही लेकिन 350 करोड़ का आंकड़ा जल्द पार कर लेगी।
sanju
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' ने तीसरे हफ्ते रिलीज फिल्म 'सूरमा' को धूल चटा दी है। 'सूरमा' फिल्म दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की थी जो कि 'संजू' के सामने एक हफ्ते भी टिन न सकी। हालांकि 'धड़क' रिलीज होने से 'संजू' की कमाई पर थोड़ा असर जरूर पड़ा है लेकिन कमाई अब भी जारी है।
SANJU
'संजू' के कलेक्शन की बात करें तो इसके पहले हफ्ते की कमाई 202.51 करोड़, दूसरे हफ्ते की कमाई 92.67 करोड़ और तीसरे हफ्ते की कमाई 31.62 करोड़ रही। वहीं चौथे हफ्ते के शुक्रवार और शनिवार कलेक्शन को मिलाकर 'संजू' की कमाई का कुल आंकड़ा 330 के पार पहुंच गई है। 'संजू' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नया इतिहास रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
'संजू' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई करके एक और बेंचमार्क स्थापित किया है जिससे आने वाली फिल्मों के लिए रास्ता मुश्किल जरूर हो गया है। रिलीज के बाद से 'संजू' की रफ्तार तेज थी। पहले हफ्ते में ही 'संजू' 100 करोड़ की कमाई कर चुकी थी। बीते काफी दिनों से रणबीर के फैंस 'संजू' के 300 करोड़ी होने का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह आंकड़ा 'संजू' ने दूसरे हफ्ते में छू लिया था।
विज्ञापन
sanju
'संजू' की बात करें तो 300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के बाद 'संजू' रणबीर के करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'संजू' का बजट 100 करोड़ रुपये है। हालांकि फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 'संजू' फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।