फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल की 'धड़कन' बढ़ाने में कामयाब रही जाह्ननी-ईशान की 'धड़क', दूसरे दिन के कलेक्शन ने लगाई 'आग'

Sun, 22 Jul 2018 08:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 2
Dhadak
जाह्नवी कपूर और ईशान कपूर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है जिसका नतीजा फिल्म 'धड़क' का बेहतरीन कलेक्शन है। 'धड़क' ने रिलीज के साथ न केवल करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि जल्द ही और फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 'धड़क' के दूसरे दिन का कलेक्शन भी उम्मीद से दोगुना रहा।
Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 2
dhadak
शशांक खेतान के डायरेक्शन की फिल्म 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' से एकदम अलग है। यानी कि अगर आप 'सैराट' से इस फिल्म की तुलना करेंगे तो शायद आपको थोड़ी निराशा जरूर होगी, लेकिन फिल्म में कई चीजें आपका दिल जीत लेंगी। 'धड़क' में जाह्नवी और ईशान की एक्टिंग के अलावा लोकेशन भी जबरदस्त है।
Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 2
dhadak
तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'धड़क' ने दूसरे दिन करीब 19.75 करोड़ का बिजनेस किया है। ट्रेड पंडितों ने 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन का अनुमान 7 करोड़ लगाया था हालांकि कमाई अनुमान से ज्यादा हुई। जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने शुक्रवार को 8.71 करोड़ और शनिवार को 11.04 करोड़ की कमाई की।यानी कि इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 19.75 करोड़ रहा।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 2
dhadak
'धड़क' ने पहले दिन न केवल भारत में अच्छा बिजनेस किया बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा। 'धड़क' को विदेश में भी अच्छी ओपनिंग मिली और कलेक्शन 3.34 करोड़ तक पहुंच गया। शुक्रवार और शनिवार को 'धड़क' का बिजनेस अच्छा रहा वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रविवार को फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी।
 
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor and Ishaan Khattar Dhadak film box office collection day 2
dhadak
'धड़क' फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइज 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'धड़क' में मुख्य रूप से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा है। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed