फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे भर्ती से लेकर 'धड़क' तक, जॉब और मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Sun, 22 Jul 2018 08:45 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
entertainment and job top news 22 july 2018
आलिया से आगे निकलीं जाह्नवी

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार ओपनिंग की है। ट्रेड पंडितों ने 'धड़क' के कलेक्शन की उम्मीद 7 करोड़ जताई थी लेकिन फिल्म ने पहले दिन ही अनुमान के पार कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसका पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8 करोड़ था।

पढ़ें: दिल की 'धड़कन' बढ़ाने में कामयाब रही जाह्ननी-ईशान की 'धड़क', दूसरे दिन के कलेक्शन ने लगाई 'आग'
entertainment and job top news 22 july 2018
इस एक्टर ने BMW से मारी टक्कर
'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में अंगद के रोल में नजर आ चुके और टीवी सीरियल बालिका वधू में लीड रोल करने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक सड़क हादसा हो गया। शनिवार की शाम 6 बजे के आस-पास मुंबई के श्रीजी होटल के पास उनकी बीएमडब्ल्यू कार एक इनोवा कार से टकरा गई। हादसे के वक्त सिद्धार्थ शुक्ला खुद ड्राइव कर रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में वो जमानत पर रिहा हो गए।

पढ़ें: BMW कार से इस एक्टर ने एक के बाद एक ठोंकी 5 गाड़ियां, गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा
entertainment and job top news 22 july 2018

'कसौटी जिंदगी की-2' का प्रोमो लॉन्च
मशहूर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की-2' का प्रोमो लॉन्च कर दिया गया है। करीब एक दशक बाद फिर से ये शो दर्शकों के बीच होगा हालांकि इस बार स्टारकास्ट पूरी नई है। इसके लीड एक्टर्स के नाम भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। हाल ही में इसकी पुष्टि हुई है कि 'कसौटी जिंदगी की-2' में अनुराग बासु का किरदार कौन निभाएगा।

पढ़ें: 17 साल बाद एकता कपूर लेकर आईं 'कसौटी जिंदगी की 2', प्रोमो VIDEO देख पुरानी यादें हो जाएंगी ताजा

विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and job top news 22 july 2018
राज कपूर की आवाज बन गए थे मुकेश
अपनी गायकी से दिल को छू लेने वाले गायक मुकेश का पूरा नाम मुकेश चंद्र माथुर था। हिंदी सिनेमा में मुकेश की आवाज का ऐसा जादू छाया कि कई दशकों तक वो गायकी की दुनिया में राज करते रहे। वैसे तो मुकेश ने कई एक्टर्स को अपनी आवाज दी लेकिन उनके गाए गाने सबसे ज्यादा राज कपूर के साथ हिट हुए। मुकेश की आवाज ने तो जैसे राज कपूर के करियर में भी जादू ही फूंक दिया था। राज कपूर के लिए मुकेश ने इतने सारे गाने गाए कि उन्हें राज कपूर की आवाज कहा जाने लगा।

पढ़ें: मुकेश के निधन पर इस तरह टूट गए थे राज कपूर, बोले- 'मेरी आवाज और आत्मा दोनों चली गई'
विज्ञापन
entertainment and job top news 22 july 2018

रेलवे भर्ती: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
रेलवे में 90 हजार पदों के लिए परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में आयोजित की जाएगी। ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन स्टेटस लिंक पहले ही जारी किया जा चुका है। अब रेलवे जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है।

पढ़ें: रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की आ गई तारीख, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed