जाह्नवी की 'धड़क' को औसत रिस्पॉन्स
'धड़क' से लेकर रीता भादुड़ी तक, इस हफ्ते बॉलीवुड की इन खबरों ने बटोरीं सबसे ज्यादा सुर्खियांं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजर गया 'नीरज' का कारवां
20 जुलाई को मशहूर कवि, लेखक और गीतकार गोपाल दास नीरज का 93 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद गोपाल दास नीरज को दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। गोपाल दास नीरज का फिल्मी सफर वैसे तो 5 साल का ही रहा लेकिन इस दौरान उन्होंने कई हिट गाने लिखे। उनकी अनेक कविताओं के अनुवाद बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी और रूसी भाषाओं में हुए हैं। हिंदी में उनकी कुछ मशहूर गाने जैसे 'काल का पहिया घूमे रे भइया!', 'ऐ भाई! ज़रा देख के चलो', 'शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब', 'जलूं मैं जले मेरा दिल' और 'दिल आज शायर है' मुख्य हैं।
रीता भादुड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा
फिल्मों और टीवी सीरियल में अक्सर मां का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने 62 साल की उम्र में 16 जुलाई की रात डेढ़ बजे के आस-पास दुनिया को अलविदा कह दिया। वो पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। इसके के चलते उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। बता दें कि रीता भादुड़ी ने 70 से 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 'सावन को आने दो', 'राजा', 'कभी हां कभी ना', 'क्या कहना' और 'दिल विल प्यार व्यार' समेत 70 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने अहम किरदार निभाया। टीवी की दुनिया में भी वो काफी चर्चित रहीं और 30 से ज्यादा सीरियल में काम किया। 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'एक नई पहचान', 'कुमकुम', 'अमानत' जैसे टीवी शोज में उन्होंने मां या दादी मां का किरदार निभाया।
'फन्ने खां' का तीसरा गाना रिलीज
अनिल कपूर , राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' का तीसरा गाना इस हफ्ते रिलीज किया गया। गाने के लिरिक्स सुनकर कहा जा सकता है कि यह गाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अच्छे दिन' वाले नारे से प्रेरित है। ‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’ गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया और कंपोज किया है। जबकि गाने के बोल इरशाद कामली ने लिखे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर 'संजू' का जलवा कायम
रणबीर कपूर की 'संजू' कमाई के मामले में तीन हफ्ते बाद भी अपना जादू बिखेरने में कामयाब रही। कयास लगाए जा रहे थे कि 'संजू' की कमाई का आंकड़ा जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' के बाद थम जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीते शुक्रवार को इसका आंकड़ा 330 करोड़ के करीब पहुंच गया है। यह फिल्म कलेक्शन के मामले में तीसरे हफ्ते के अंत तक पांचवीं हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई है।