फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi kapoor: खुशी कपूर का नाम वेदांग रैना के साथ जोड़ना चाहती हैं जान्हवी कपूर, बोलीं- वे बहुत प्यारे हैं

Thu, 04 Jan 2024 08:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 04 Jan 2024 08:49 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor says she will set up khushi kapoor with the archies star vedang raina in Koffee With Karan
जान्हवी कपूर, वेदांग रैना, खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' के नए एपिसोड में अभिनेत्री खुशी कपूर और जान्हवी कपूर शामिल हुईं। पहली बार दोनों बहनें एक साथ करण के शो में दिखीं। इस दौरान जान्हवी ने अपनी बहन खुशी को इंडस्ट्री में किसी के साथ उनका नाम जोड़ने करने की बात कही। जान्हवी ने कहा कि वे खुशी के लिए वेदांग रैना को चुनेंगी।

Janhvi Kapoor says she will set up khushi kapoor with the archies star vedang raina in Koffee With Karan
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण ने जान्हवी से पूछा कि अगर आप खुशी को इंडस्ट्री से किसी के साथ सेट कर सकती हैं तो वह कौन होगा? इस पर जान्हवी ने जवाब दिया कि वेदांग प्यारे हैं। वे सुंदर हैं। वे प्यारे लगते हैं। उनके पास एक अच्छी वाइब है। इतने में खुशी मुस्कुराईं और उन्होंने जान्हवी की बातों पर सिर हिलाया।
Bollywood: शराब-सिगरेट से कोसों दूर रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे, लोगों को भी नशे से दूर रहने की देते हैं सलाह

Janhvi Kapoor says she will set up khushi kapoor with the archies star vedang raina in Koffee With Karan
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले एपिसोड के दौरान करण ने खुशी से पूछा था कि क्या उन अफवाहों में कोई सच्चाई है कि वह वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। उन्होंने कहा था कि यह झूठ है। यह सच नहीं है। उन्होंने वेदांग को अपना दोस्त बताया था। वहीं, एपिसोड के रिलीज होने से एक दिन पहले वेदांग को खुशी, जान्हवी, बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ नए साल का जश्न मनाने के बाद मुंबई लौटते हुए देखा गया। हालांकि, वेदांग ने भी पहले डेटिंग की अफवाहों का खंडन किया था।
Bollywood: अभिनय में ही नहीं प्लेन उड़ाने में भी माहिर हैं ये सितारे, लिस्ट में कई कलाकारों के नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor says she will set up khushi kapoor with the archies star vedang raina in Koffee With Karan
वेदांग रैना, खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता वेदांग ने साक्षात्कार में अफवाहों के बारे में बात की थी और कहा था कि वे और खुशी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा था कि खुशी और मैं कई स्तरों पर जुड़े हुए हैं। संगीत में हमारी रुचि एक जैसी थी। खुशी और मैं डेटिंग नहीं कर रहे हैं। मेरा उसके साथ बहुत मजबूत रिश्ता है। हम एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं और हम अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor says she will set up khushi kapoor with the archies star vedang raina in Koffee With Karan
‘द आर्चीज’ - फोटो : सोशल मीडिया

'द आर्चीज' की रिलीज के बाद ये अटकलें लगाई गईं कि खुशी कपूर अपने सह-कलाकार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं, जिन्होंने फिल्म में रेगी का किरदार निभाया था। दोनों को अक्सर शहर में एक साथ देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। वेदांग अभिनेत्री जान्हवी, उनके कथित प्रेमी शिखर पहाड़िया और ओरी के साथ खुशी के जन्मदिन के लंच में भी शामिल हुए थे। वे खुशी कपूर के क्रिसमस सेलिब्रेशन में उनके करीबी दोस्तों के साथ भी मौजूद थे।
Salman Khan: कबीर खान की 'बब्बर शेर' में नजर आएंगे सलमान? बजरंगी भाईजान-एक था टाइगर के बाद फिर साथ करेंगे काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed