फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: कल्कि और श्रीराम के बाद भगवान शिव का रूप धरेंगे प्रभास, जानें बाहुबली की आने वाली फिल्मों के बारे में

Thu, 04 Jan 2024 08:41 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 04 Jan 2024 08:41 AM IST
विज्ञापन
Salaar Part 1 Ceasefire actor prabhas to play lord shiva role in Kannappa after Kalki 2898 AD upcoming films
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'सलार पार्ट वन सीजफायर' के बाद बाहुबली अभिनेता प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898  एडी' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। जब से निर्माताओं ने इस फिल्म की पहली झलक साझा की है, तभी से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास का किरदार भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि से प्रेरित बताया जा रहा है। इस फिल्म में कल्कि अवतार के बाद वह एक और आने वाली फिल्म में भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। बीते साल रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास भगवान श्रीराम का रूप भी धर चुके हैं।

Salaar Part 1 Ceasefire actor prabhas to play lord shiva role in Kannappa after Kalki 2898 AD upcoming films
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 12 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। और, जल्द ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा होगी। फिल्म 'सलार पार्ट वन सीजफायर' की जबरदस्त कामयाबी के बाद एक बार फिर प्रभास की फिल्मों को लेकर उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। दर्शक उनकी फिल्म 'सलार 2' को भी देखने के लिए काफी उत्सुक दिख रहे है। इस फिल्म को लेकर प्रभास इस बात का खुलासा  कर  चुके है कि इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
Salman Khan: कबीर खान की 'बब्बर शेर' में नजर आएंगे सलमान? बजरंगी भाईजान-एक था टाइगर के बाद फिर साथ करेंगे काम

Salaar Part 1 Ceasefire actor prabhas to play lord shiva role in Kannappa after Kalki 2898 AD upcoming films
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिली जानकारी के अनुसार 'सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्व' में यह दिखाया जाएगा कि शौरांग वह कबीला है, जो प्रभास के किरदार देवा से जुड़ा है जिसमें देवा यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि कैसे वरदा उसका दुश्मन बन गया? वरदा का किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया है। 'सालार पार्ट 2 शौर्यांग पर्व ' के अलावा प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'राजा डीलक्स' को लेकर भी चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Part 1 Ceasefire actor prabhas to play lord shiva role in Kannappa after Kalki 2898 AD upcoming films
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मारुति दासारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजा डीलक्स' के जरिए अभिनेता प्रभास हॉरर जॉनर में कदम रख रहे हैं। बताया जा रहा है इस फिल्म प्रभास दादा-पोते की दोहरी भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म के बजट को नियंत्रण में रखने के लिए प्रभास फिल्म में अपनी पारिश्रमिक के बजाय फिल्म की कमाई में अपनी हिस्सेदारी ले रहे है। फिल्म की रिलीज डेट 14 अप्रैल बताई जा रही है, लेकिन रिलीज डेट की अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई। 
Deepika Padukone: 'फाइटर' में दीपिका करेंगी स्टंट, पहले भी बॉलीवुड की अभिनेत्रियां दिखा चुकी हैं एक्शन का जलवा

विज्ञापन
Salaar Part 1 Ceasefire actor prabhas to play lord shiva role in Kannappa after Kalki 2898 AD upcoming films
प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके अलावा प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में कल्कि की उनकी भूमिका भी काफी चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक इस भूमिका के बाद अभिनेता प्रभास निर्देशक मुकेश कुमार सिंह की फिल्म 'कन्नप्पा'  में भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेता प्रभास का भगवान शिव की भूमिका में कैमियो होगा। मूल रूप से तेलुगू भाषा में बनी यह फिल्म डब होकर कई भारतीय भाषाओं में इसी साल रिलीज हो सकती है।
Bollywood: शराब-सिगरेट से कोसों दूर रहते हैं ये बॉलीवुड सितारे, लोगों को भी नशे से दूर रहने की देते हैं सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed