{"_id":"5cf0e4debdec2207167ee93c","slug":"janhvi-kapoor-share-her-father-boney-kapoor-new-photo-with-weight-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 किलो वजन कम कर ऐसे दिखने लगे हैं बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर ने शेयर की ताजा तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12 किलो वजन कम कर ऐसे दिखने लगे हैं बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर ने शेयर की ताजा तस्वीरें
Fri, 31 May 2019 01:55 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 31 May 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
boney kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोनी कपूर हाल ही में पीएम मोदी के बुलावे पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे । समारोह से बोनी कपूर की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। इस दौरान बोनी ब्लैक कलर के सूट में दिखे। खास बात ये थी कि बोनी काफी स्लिम ट्रिम नजर आ रहे थे।
boney kapoor
- फोटो : social media
बोनी को देखकर साफ जाहिर है कि उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है । इस बात की पुष्टि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने भी की । जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी में पिता की तस्वीर शेयर की । इस स्टोरी के कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा, 'पापा ने 12 किलोग्राम वजन कम कर लिया है। स्लिम ट्रिम और हेल्दी... आप पर गर्व है।'
बोनी कपूर और अर्जुन कपूर
- फोटो : instagram
बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था । तबसे बोनी अकेले ही अपनी दोनों बेटियों की परवरिश कर रहे हैं । श्रीदेवी के जाने से उनको गहरा सदमा लगा था । लेकिन इन तस्वीरों से जाहिर है कि अब बोनी की जिंदगी पटरी पर लौट रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
jahnvi kapoor boney kapoor
वो अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं । पिछले दिनों एक इंटरव्यू में बोनी ने कहा था कि ऐसा कोई पल नहीं जाता जब श्रीदेवी उन्हें याद ना आती हों । इसके अलावा बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल बनाने का एलान किया है । बोनी कपूर के मुश्किल वक्त में बेटे अर्जुन कपूर ने उनका बहुत साथ दिया ।
विज्ञापन
Boney Kapoor
पिछले दिनों अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक व्हाट्स ऐप ग्रुप में उनके चारों बच्चे अंशुला, जाह्नवी, खुशी औरि पिता बोनी कपूर को ऐड किया है । इसमें बोनी कपूर काफी एक्टिव रहते हैं । वो अपनी तस्वीरें ग्रुप पर शेयर करते रहते हैं । इस तरह से बोनी अपने चारों बच्चों के साथ घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं ।